बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा शादी के 24 साल बाद तलाक ले रहे हैं। 13 मई शुक्रवार को सोहेल और सीमा, दोनों को एक फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। तो चलिए नजर डालतें है इन दोनों की लाइफ से जुड़े फैक्टस पर-
एक्टर-डायरेक्टर दोनों है सोहेल खान
सबसे पहले बात करतें है सोहेल खान के बारे में। यह पेशे से एक एक्टर-डायरेक्टर दोनों है। सोहेल खान ने ‘हेलो ब्रदर’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वहीं इन्होंने मैंने दिल तुझको दिया, मैंने प्यार क्यूं किया जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है। सोहेल टीवी शोज को जज भी कर चुके हैं। इन्होंने 2011 से 2018 तक कॉमेडी सर्कस शो को जज किया। इन्होंने रोहित शेट्टी और अर्चना पूरन सिंह के साथ इस शो को होस्ट किया था।
फैशनेबल डिजाइनों के लिए मशहूर हैं सीमा सचदेव
सीमा सचदेव खान एक जानी-मानी सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और फैशन डिजाइनर हैं। मुंबई और दुबई में इनका एक कपड़े का बुटीक है, जिसका नाम सीमा खान स्टोर है। यह ‘कलिस्टा’ नाम के एक ब्यूटी स्पा और सैलून की मालकिन हैं। सीमा बांद्रा 190 फैशन लाइन की CEO भी हैं जो यह महीप कपूर और सुजैन खान के साथ मिलकर चलाती हैं। यह अपने फैशनेबल डिजाइनों के लिए बिजनेस में भी काफी मशहूर हैं।
सोहेल और सीमा की नेट वर्थ
सोहेल खान की कुल नेट वर्थ 109 करोड़ रुपए है। वहीं सीमा सचदेव की कुल नेट वर्थ करीब 11 करोड़ है। यह बॉलीवुड की सबसे अमीर पत्नियों में से एक हैं। इन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी देखा गया, जो वायरल हो गया था।
पहली नजर में हुआ प्यार, दोनों ने भागकर की शादी
सोहेल और सीमा ने 1998 में भागकर शादी की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आईं थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई और सोहेल पहली ही नजर में सीमा को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। ये कपल शादी करना चाहता था, लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी।
सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता अर्जुन सचदेव हैं। सीमा के भाई बंटी सचदेव कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट के फाउंडर हैं। परिवार के विरोध के चलते जिस दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) रिलीज हुई उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर लिए। बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। इस कपल ने निकाह भी किया था। कपल के दो बेटे निर्वाण खान और योहान खान हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.