6 दिनों में पठान के किया 600 करोड़ का कलेक्शन:मंडे को कमाए 25 करोड़, इंडिया में किया 303 करोड़ का नेट कलेक्शन

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पठान हर रोज बॉक्सऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। 6 दिनों में पठान ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इंडिया में फिल्म ने 303 का नेट कमाई की है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने हिंदी में सोमवार को 25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं तमिल और तेलुगु में फिल्म ने 30 जनवरी को 1 करोड़ की कमाई की है।

रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। हालांकि, संडे को पठान के शोज काफी अच्छे चले थे। उस दिन फिल्म ने करीब 60 करोड़ का बिजनेस किया था।

6 दिनों में पठान ने किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार
6ठें दिन और 7वें दिन के कुछ शोज मिलाकर पठान ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दमदार कलेक्शन के साथ पठान 300 करोड़ क्लब में सबसे जल्दी शामिल होने वाली पहली बन गई है। फिल्म ने 6ठें दिन 296 करोड़ कमाए थे, लेकिन सुबह के शोज के साथ फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई कर ली। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली के पास था। टॉप 5 फिल्मों की बात करें तो लिस्ट में पठान के बाद बाहुबली, KGF-2, दंगल और संजू जैसी फिल्में शामिल हैं।

पठान का अब तक का कलेक्शन
पठान के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी में फिल्म ने बुधवार को 58 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.50 करोड़, रविवार को 58.50 करोड़ और सोमवार को 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हिंदी में ही फिल्म ने अब तक 296 करोड़ की कमाई कर ली है। लोगों का कहना है कि इस हफ्ते के आखिर तक फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर सकती है।

ओपनिंग डे पर पठान के ताबड़तोड़ कमाई
इंडिया में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड पठान के पास आ गया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड KGF-2 के पास था फिल्म ने पहले दिन 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा अवेंजर्स एंड गेम ने पहले दिन 53.35 करोड़ की कमाई की थी।

मंडे पर बाहुबली 2 के पास है सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड है
ओपनिंग मंडे की बात करें तो सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी भी बाहुबली 2 के पास है। बाहुबली 2 ने ओपनिंग मंडे पर 40.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इस लिस्ट में पठान संजू और दंगल से पीछे है।

वर्ल्डवाइड ओपनिंग का रिकॉर्ड RRR के नाम
किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो 'RRR' ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस लिस्ट में बाहुबली-2 पहले दिन 213 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है। हालांकि पठान ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 103 करोड़ का कलेक्शन किया है इसलिए इस लिस्ट में पठान की एंट्री नहीं हो पाई है।

चार साल बाद शाहरुख की वापसी
शाहरुख ने पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड चार साल बाद वापसी की है। आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इन चार सालों में उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रॉकेट्री' जैसी फिल्मों में कैमियो किया था

शाहरुख की पिछली 8 फिल्मों में से 3 फ्लॉप रहीं

शाहरुख खान की पिछले 10 सालों में 8 फिल्में रिलीज हुई हैं। इन 8 फिल्मों में से तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। 2013 में रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 100.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। दस साल बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान ने इस रिकाॅर्ड को भी ब्रेक कर दिया।

खबरें और भी हैं...