शाहरुख बोले- पठान की रिलीज के लिए कई कॉल्स किए:कहा- 4 दिन में मुश्किल से बीते 4 साल भूल गया; 540 करोड़ कमाए

मुंबई2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 271 करोड़ है।

शाहरुख खान और पठान की पूरी टीम ने फिल्म की सक्सेस के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शाहरुख ने कहा है कि इन 4 दिनों में मुश्किल से बीते 4 साल भूल गया हूं। पठान के बायकॉट को लेकर उन्होंने कहा कि हमने काफी लोगों को फोन किया और उनसे फिल्म को शांति से रिलीज होने की रिक्वेस्ट की।

दुनियाभर के कलेक्शन को मिला लें तो पठान ने 5 दिनों मे 540 करोड़ कमाए। इस तरह उसने फिल्म 2.0 का रिकाॅर्ड ब्रेक कर दिया। इस लिस्ट में टाॅप पर बाहुबली 2 का नाम है, जिसने वर्ल्ड वाइड ओपनिंग वीकेंड पर 845 करोड़ का कलेक्शन किया था।

शाहरुख बोले- अगर डायरेक्टर चाहेंगे तो मैं पठान 2 भी करूंगा
जॉन अब्राहम ने कहा कि आदित्य चोपड़ा की वजह से पठान इतनी बड़ी हिट हो पाई है। सबको लगता है कि मैं एक्शन हीरो हूं लेकिन आज मैं दावे से कह सकता हूं कि शाहरुख इस देश के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं।​​​​​ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख ने जॉन को किस भी किया। शाहरुख ने कहा है कि 4 साल के लंबे गैप में उन्होंने घर रहकर खाना बनाना सीखा साथ ही अपने बच्चों को बड़ा होते देखा। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उनकी फिल्म नहीं चलीं तो वो रेड चिलीज ईटरी के नाम से रेस्त्रां खोलेंगे और इसके लिए उन्होंने खाना बनाना भी सीख लिया था। उन्होंने आगे कहा कि अगर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद चाहें तो मैं पठान 2 भी करूंगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख ने जॉन को किस भी किया। जॉन बोले- शाहरुख इस देश के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख ने जॉन को किस भी किया। जॉन बोले- शाहरुख इस देश के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं।

पठान ने देश में 271, विदेश मिलाकर 540 करोड़ रुपए कमाए, KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ा
शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। इसने रिलीज के पांचवें दिन करीब 62 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि अभी ऑफिशियल डेटा जारी नहीं किया गया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 271 करोड़ है। इस लिहाज से पठान ने KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

KGF-2 (हिंदी वर्जन) ने चार दिन में 144 करोड़ का कलेक्शन किया था। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम समय में 271 करोड़ कमाने वाली पठान पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले बाहुबली-2 (हिंदी वर्जन) और KGF-2 (हिंदी वर्जन) को 250 करोड़ के क्लब में पहुंचने में 7 से 8 दिन लगे थे।

पठान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है।
पठान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है।

फिल्म के रिलीज से पहले सो नहीं पा रहे थे सिद्धार्थ
फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि मैं पिछले 20 सालों से फिल्में बना रहा हूं लेकिन ये पहली बार था कि मैं रात भर सो नहीं पा रहा था। फिल्म के रिलीज से पहले हमारे अंदर काफी घबराहट थी, लेकिन अब पता चला कि ये घबराहट इसलिए थी क्योंकि हमारी फिल्म बहुत बड़ी हिट होने वाली थी।

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले उन्हें घबराहट से नींद तक नहीं आती थी।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले उन्हें घबराहट से नींद तक नहीं आती थी।

शाहरुख की पिछली 8 फिल्मों में से 3 फ्लॉप रहीं
शाहरुख खान की पिछले 10 सालों में 8 फिल्में रिलीज हुई हैं। इन 8 फिल्मों में से तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। 2013 में रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 100.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। दस साल बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान ने इस रिकाॅर्ड को भी ब्रेक कर दिया।

पठान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए ...

1. पठान पर फैंस का रिएक्शन देखने मुंह छिपाकर पहुंचीं दीपिका

दीपिका पादुकोण पठान पर फैंस का रिएक्शन देखने मुंबई के बांद्रा में स्थित गेटी गैलेक्सी थियेटर में जा पहुंची, इस दौरान एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो गया था, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका अपने चेहरे को पूरी तरह कवर किया हुआ था, दीपिका कम्प्लीट ब्लैक लुक में स्पॉट हुईं। पूरी खबर पढ़ें ...

2. पठान की सक्सेस के बाद पहली बार सामने आए SRK

सुपरस्टार शाहरुख खान ने रविवार (29 जनवरी) को अपने बंगले 'मन्नत' की बालकनी में आकर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया। ये शाहरुख की 'पठान' की रिलीज के बाद से पहली पब्लिक अपीरियंस थी। इस दौरान वो सिर झुकाकर फैंस को थैंक यू बोलते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज से फैंस का दिल खुश कर दिया। पूरी खबर पढ़ें ...​​​​​​​

खबरें और भी हैं...