बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 42 साल के हो गए हैं। 17 मार्च 1979 को उनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के दिग्गज कलाकार थे जिनका अब देहांत हो चुका है। इसके अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी थिएटर से जुड़े हुए हैं। खुद शरमन का भी थिएटर से काफी लगाव है।
1999 में किया था बॉलीवुड में डेब्यू
शरमन ने साल 1999 में डायरेक्टर विनय शुक्ला की आर्ट फिल्म 'गॉड मदर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'स्टाइल' (2001), 'एक्सक्यूज मी' (2003), 'शादी नंबर वन' (2005), 'रंग दे बसंती' (2006), 'गोलमाल' (2007), '3 इडियट्स' (2009) और 'फरारी की सवारी' (2012) जैसी कई फिल्मों में काम किया। बतौर प्लेबैक सिंगर फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने सॉन्ग 'गिव मी सम सन साइन...' गाया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड भी मिला था।
कॉलेज में शुरू हुई थी लव स्टोरी
शरमन जोशी की लव लाइफ की शुरुआत तब हुई, जब वे कॉलेज में पढ़ रहे थे। यहां उनकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से हुई, जिसे पहली मुलाकात में ही शरमन दिल दे बैठे। उस लड़की का नाम था प्रेरणा चोपड़ा, जो फेमस फिल्म एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं।
साल 2000 में कर ली शादी
पहली मुलाकात के बाद ही प्रेरणा को भी शरमन पसंद आ गए। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार नहीं किया। इसके बाद मुलाकातों का दौर चलता रहा और वे गहरे दोस्त बन गए। शरमन को प्रेरणा की गंभीरता और बिहेवियर बहुत पसंद आया। हालांकि दोनों ने कभी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। लेकिन आत्मीयता भरी मुलाकातों का दौर करीब एक साल चला। 1999 में शुरू हुई डेटिंग का सिलसिला 2000 में खत्म हुआ।
15 जून 2000 को दोनों ने गुजराती रीति-रिवाज से शादी कर ली। जिस साल दोनों की शादी हुई, उसी साल शरमन जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। जबकि प्रेरणा बिजनेस वुमन हैं। दोनों तीन बच्चों (बेटी ख्याना, बेटे वार्यान और विहान) के पेरेंट्स हैं। शरमन टीवी के फेमस एक्टर रोहित रॉय के साले भी हैं। उनकी बहन मानसी जोशी रोहित की पत्नी हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.