बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी वाइफ करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों को देर रात कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान दोनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान एक बार फिर नवाबी लुक में दिखे। उन्होंने ब्लैक कुर्ता के साथ व्हाइट पायजामा पहना था। वही, बात करें करीना की तो बेबो काफी फंकी लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट लॉन्ग शर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी की थी।
सोनम कपूर अपने बेटे के जन्म के बाद धीरे-धीरे फैशन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। सोनम को भी मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में देखा गया है।
सोनू सूद को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनू ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिख रहे हैं।
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनोट भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनका पिंक साड़ी में क्लासी लुक देखने को मिला है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.