• Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Suhana Khan And Shanaya Kapoor Met Supermodel Kendall Jenner Grand Party At The Launch Of Tequila Brand In Dubai, Both Starkids Attended As Guests

सुपरमॉडल केंडल जेनर से मिलीं सुहाना खान और शनाया कपूर:दुबई में टकीला ब्रांड के लॉन्च पर हुई ग्रैंड पार्टी, गेस्ट के तौर पर शरीक हुए दोनों स्टारकिड

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

सुहाना खान और शनाया कपूर ने दुबई में अमेरिकी सुपरमॉडल और बिजनेस वुमेन केंडल जेनर से मुलाकात की। इस मीटिंग की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दुबई के अटलांटिस द रॉयल होटल में केंडल जेनर ने अपनी टकीला ब्रांड के लॉन्च के अवसर पर एक पार्टी दिया था।

इस पार्टी में सुहाना और शनाया को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। सुहाना जहां पिंक ड्रेस में नजर आईं वहीं शनाया रेड ड्रेस में खूबसूरत दिखाई दीं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कुछ अन्य सेलिब्रिटिज भी नजर आए।

शनाया ने शेयर की फोटोज
शनाया कपूर ने एक अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो और सुहाना, केंडल जेनर के साथ पार्टी करते दिखाई दे रही हैं। शनाया ने सुहाना के साथ भी फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में दोनों ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

फरहान अख्तर भी वाइफ के साथ पहुंचे
इस पार्टी में सुहाना अपनी मां गौरी और शनाया अपनी मां महीप कपूर के साथ पहुंची थीं। इसके अलावा फरहान अख्तर भी अपनी वाइफ शिबानी दांडेकर के साथ शरीक हुए थे। फराह खान भी इस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची थीं। पार्टी में लाइव म्यूजिक कंसर्ट भी हुआ था जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने काफी ज्यादा एंजॉय किया था।

अमेरिका की सुपरमॉडल हैं केंडल
केंडल जेनर मशहूर अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन और काइली जेनर की बहन हैं। केंडल एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कर काफी चर्चा में आई थीं। 2017 और 2018 में फोर्ब्स की सूची में सबसे ज्यादा कमाने वाली मॉडल्स में उनका नाम था। मॉडल होने के साथ -साथ वो एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं।

इस साल डेब्यू करने वाली हैं सुहाना
बता दें कि द आर्चीज सुहाना खान की डेब्यू फिल्म है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज होगी। ये फिल्म मशहूर कॉमिक आर्चीज पर बेस्ड है। यह विश्व स्तर पर पसंद की जाने वाली कार्टून कॉमिक है। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्या नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी अहम भूमिका में हैं।

सुहाना और अगस्त्या की डेटिंग की खबरें
इन दिनों शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के बीच डेटिंग की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना और अगस्त्या की फिल्म द आर्चीज के सेट पर नजदीकियां बढ़ी थी।

फिल्म से जुड़े एक सोर्स का कहना है कि फिल्म के सेट पर दोनों काफी ज्यादा समय एक साथ बिताते थे। उन्हें अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली दिखाने में कोई परहेज नहीं था।

खबरें और भी हैं...