सुशांत सुसाइड केस:पिता ने कहा- 2021 में होने वाली थी सुशांत की शादी, मुझसे आखिरी बात इसी बारे में हुई थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिता के साथ सुशांत। केके सिंह कहते हैं कि सुशांत पहले तो सब बताता था। हाल के सालों में वह अकेला रहने वाला। लास्ट में क्या हुआ, उसने कुछ बताया ही नहीं। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
पिता के साथ सुशांत। केके सिंह कहते हैं कि सुशांत पहले तो सब बताता था। हाल के सालों में वह अकेला रहने वाला। लास्ट में क्या हुआ, उसने कुछ बताया ही नहीं। -फाइल फोटो
  • केके सिंह ने कहा- सुशांत ने कहा था कोरोना पीरियड में तो शादी नहीं करूंगा, एक फिल्म आ रही है, अगले साल फरवरी-मार्च में देखते हैं
  • ‘मैंने उससे कहा था कि अपनी पसंद की लड़की से शादी करना, क्योंकि पूरी जिंदगी उसी के साथ बितानी है’

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कहा है कि उनका बेटा 2021 में शादी की प्लानिंग कर रहा था। पिता की मानें तो सुशांत के साथ उनकी आखिरी बातचीत इसी बारे में हुई थी। 14 जून को सुशांत सिंह ने मुंबई में आत्महत्या की। वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। अभिनेता के पिता ने एक टीवी इंटरव्यू में उनसे जुड़ी बातें साझा की। 

सुशांत ने कहा था- एक फिल्म आ रही है अभी

सिंह ने बताया कि सुशांत से उनकी शादी के बारे बात हुई थी। वे कहते हैं, ‘इस पर बात हुई थी। उसने बोला था कि कोरोना में तो नहीं। फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करेंगे। उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं कर लेंगे। उसके साथ यही अंतिम बात हुई थी।’

पिता ने दी थी पसंद की लड़की से शादी की सलाह 

इस बातचीत में सिंह ने उस लड़की की पहचान उजागर नहीं की, जिससे सुशांत शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘हमने उससे कहा था कि उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी करनी चाहिए, क्योंकि उसे अपनी पूरी जिंदगी उसके साथ बितानी है।’

सिर्फ अंकिता लोखंडे के बारे में जानते थे पिता

सिंह ने इस दौरान सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में भी बात की। उनके मुताबिक, अंकिता न केवल उनसे मिलने मुंबई पहुंची थीं, बल्कि पटना भी आई थीं। सुशांत की जिंदगी में अंकिता इकलौती लड़की थीं, जिनके बारे में मैं जानता था। मुझे रिया चक्रवर्ती के बारे में जानकारी नहीं थी। सुशांत के अंतिम संस्कार के समय कृति सेनन से भी मिला था, उन्होंने सुशांत की खूब तारीफ की थी। 

‘सुशांत को क्या हुआ, उसने कभी बताया नहीं’

सिंह ने बताया कि सुशांत बचपन से ही खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते थे। लेकिन हाल के सालों में अकेले से रहने लगे थे। पहले तो वो सब बोलता था, पर लास्ट में क्या हुआ, उसने बताया नहीं।