पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 475 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। तमिलनाडु में भी वोटिंग का सिलसिला जारी है। यहां वोटिंग में आम लोगों के अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। मक्कल निधि मय्यम (MNM) के चीफ और एक्टर कमल हासन चेन्नई हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन पर अपनी बेटी श्रुति और अक्षरा के साथ वोट डालने पहुंचे। वे कोयंबटूर दक्षिण सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट दिया।
श्रुति हासन ने वोटिंग के लिए जाते हुए पिता कमल और बहन अक्षरा के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की। फोटो में तीनों मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। श्रुति ने फोटो शेयर कर लिखा, "टाइम टू वोट।" रजनीकांत सुबह ही वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच गए थे। वे सफेद कुर्ता-पायजामा और मास्क पहने हुए नजर आए। उन्होंने वोट देने के बाद मीडिया से बात भी नहीं की।
अजित कुमार और सूर्या ने भी डाला वोट
साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अजित कुमार भी अपनी पत्नी शालिनी के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। इस दौरान अजित के चारों तरफ पुलिस सिक्योरिटी नजर आई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या भी अपना वोट डालने पहुंचे। सूर्या इस मौके पर वाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। टाइट सिक्योरिटी के बीच फैंस सूर्या की तस्वीरें खींचते नजर आए। इनके अलावा भी कई सितारों ने वोट डाला और लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की है।
तमिलनाडु: 234 सीटों पर 3,998 उम्मीदवार
तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव हैं। इसके लिए 3,998 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 6.28 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 3.08 करोड़ पुरुष और 3.18 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। तमिलनाडु में AIADMK के साथ भाजपा, PMK और कुछ छोटी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। DMK के साथ कांग्रेस CPI(M) और 10 छोटी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। कमल हासन भी यहां चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पार्टी MNM सहयोगी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ रही है। यहां 88,936 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 8,97,694 मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव के लिए 23,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 2016 के चुनाव में यहां कांग्रेस ने 15, AINC ने 8, AIADMK ने 4, DMK ने 2 सीटें जीती थीं। BJP उस समय एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.