ऐ जिंदगी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में सत्यजीत दुबे ने बेहतरीन अभिनय किया है। इस फिल्म में नेशनल अवार्ड विनर साउथ एक्ट्रेस रेवती मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। 'प्लाटून वन फिल्म्स', बुटीक फिल्म स्टूडियो एक और रोमांचक नई फिल्म, 'ऐ जिंदगी' के साथ वापस आ गया है, जो भारत और उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी पहली एकल फिल्म है। ये कहानी है एक 26 साल के लड़के की जो लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। रेवती इस फिल्म में एक काउंसलर का रोल निभाएंगी। यह फिल्म डॉ अनिर्बान बोस द्वारा लिखित और निर्देशित है जो बॉम्बे रेन्स, बॉम्बे गर्ल्स, माइस इन मेन और 'द डेथ ऑफ मिताली दत्तो' के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म ऐ जिंदगी 14 अक्टूबर को भारत और नॉर्थ अमेरिका के सिनेमाघरो में रिलीज होगी। देखें वीडियो...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.