मुंबई को लोग मायानगरी, सपनो की नगरी के नाम से जानते हैं। लोग यह भी कहते हैं कि मुंबई एक ऐसा शहर है जो कभी सोता नहीं है। मुंबई दिन-रात जागती है। यही मुंबई की खासियत है। इस शहर में जितना लोग जागते हैं उतनी ही उनकी प्रेम कहानी भी जागती है। मॉर्डन लव मुंबई भी शहर के रास्ते गलियों और लोकल में जागने वाली प्रेम कहानी है। इस सीरीज में 6 प्रेम कहानियां हैं। इसमें रात रानी, बाई, मुंबई ड्रैगन, माय ब्यूटीफुल रिंकल्स, आई लव ठाणे और कटिंग चाय हैं। ये सीरीज न्यू यॉर्क टाइम्स के कॉलम मॉर्डन लव से इंस्पायर है।
एक्टिंग: इस सीरीज की 6 कहानियों में एक्टर्स की भरमार हैं। रात रानी में फातमा सना शेख ने बा कमाल काम किया है। बाई में प्रतीक गांधी और तनूजा भी शानदार हैं। कटिंग चाय में अरशद वारसी और चित्रांगदा सिंह ने अपनी छाप छोड़ी है। इस सीरीज की ये तीन कहानी सबसे प्यारी हैं।
डायरेक्शन और म्यूजिक: 6 कहानियों को विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, नुपर अस्थाना, अलंकृता श्रीवास्तव, ध्रुव सहगल और शोनाली बोस ने किया है। कहानी के साथ-साथ कहानियों का डायरेक्शन इस पूरी सीरीज को बेहतर बनाता है। वहीं सबसे शानदार है सीरीज का म्यूजिक जो सीरीज के साथ जस्टिस करता है। इसके टायटल सॉन्ग को निखिल डी-सूजा ने गाया और राम सपंत ने कंपोज किया है।
कनक्लूजन: 6 एपिसोड की इस सीरीज को प्रेम के ताने-बाने और उसके बीच के संघर्ष को देखने के लिए मॉर्डन लव मुंबई को देखना चाहिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.