आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस यानी वर्ल्ड नो टोबैको डे है। तंबाकू एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में आज से नहीं बल्कि कई साल से जागरुकता फैलाई जा रही है। धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बॉलीवुड भी जागरुकता फैलाता है।
हर फिल्म शुरू होने से पहले धूम्रपान को लेकर चेतावनी जारी की जाती है। बाॅलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो तंबाकू, शराब और सिगरेट को रियल लाइफ में हाथ तक नहीं लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में-
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन का शामिल है। फिल्मों में कई शराबियों की एक्टिंग और सिगरेट का धुआं छोड़ने वाले बिग बी रियल लाइफ में इन चीजों के सेवन से दूर रहते हैं। वहीं बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन भी पिता की राह पर चलते हैं।
अक्षय कुमार
बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय इंडस्ट्री के सबसे एक्टिव एक्टर में से एक हैं। खुद को फिट रखने के लिए वो अपनी दिनचर्या में सही डाइट को फाॅलो करते हैं। इसलिए उनकी असल जिंदगी में शराब और सिगरेट के लिए कोई जगह नहीं है।
जॉन अब्राहम
अपनी दमदार बॉडी के लिए बॉलीवुड में अलग पहचान रखने वाले एक्टर जॉन अब्राहम ने भी खुद को इन बुरी आदतों से दूर रखा हुआ है। जॉन को लेट नाइट पार्टियों में जाना भी पसंद नहीं है।
शिल्पा शेट्टी
अपनी फिटनेस से दुनियाभर में लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी शराब और सिगरेट से खुद को परे रखती हैं। शिल्पा का इस बारे में कहना है कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह इन गंदी आदतों में नहीं पड़ीं।
सोनाक्षी सिन्हा
सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा खुद को मेंटेन रखने के लिए शराब और सिगरेट से दूर रहती हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से कदम रखने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा देर रात तक पार्टियों में व्यस्त रहते हैं लेकिन वह कभी सिगरेट और शराब नहीं पीते।
सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर भी रियल लाइफ में सिगरेट और शराब से दूर रहती हैं। इस बारे में उनके पति आनंद आहूजा कहते है कि उन्हें अच्छा लगता है कि सोनम इन सब चीजों से दूर हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.