महेश बाबू के घर लगा टॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा:विजय देवरकोंडा, नागार्जुन जैसे कई सेलेब्स ने किए महेश बाबू की मां के अंतिम दर्शन

8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

साउथ एक्टर महेश बाबू की मां श्री घट्टामनेनी इंदिरा देवी का आज सुबह निधन गया। अब सुपरस्टार के घर पर टॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद के पद्मालय स्टूडियो में रखा गया था। जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबती, नागार्जुन, अदिवी शेष, सुकुमार, गोपीचंद जैसे कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान महेश बाबू का अपनी बेटी के आंसू पोछते हुए नजर आए।

आपको बता दें इंदिरा की देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें हैदराबाद के AIG अस्पताल लेकर गए थे। जहां उन्हें वैंटिलेटर पर भी रखा गया, हालांकि उनका निधन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुका था। देखें वीडियो....