हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ‘RRR’ को तमिल फिल्म बता दिया। दरअसल, इंटरव्यूर ने ‘RRR’ को बॉलीवुड फिल्म कहा था। उन्हें सुधारते हुए प्रियंका ने कहा कि ये बॉलीवुड फिल्म नहीं तमिल फिल्म है जबकि ‘RRR’ एक तेलुगु फिल्म है। प्रियंका के इस ब्लंडर पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
बॉलीवुड ने काफी तरक्की की है- प्रियंका
इंटरव्यू के दौरान डैक्स शेफर्ड ने बॉलीवुड की तुलना 1950 के दशक के हॉलीवुड से की थी जब कुछ नामी स्टूडियोज और स्टार्स ही पूरी इंडस्ट्री को चलाया करते थे। इस पर प्रियंका ने कहा- हां, एक समय था जब सिर्फ पांच स्टूडियो थे और पांच एक्टर थे।
ये तय था कि बड़ी फिल्में यही करेंगें लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। अब तो कंटेंट भी ऑनलाइन स्ट्रीम हो रहा है। इसने क्रिएटर्स को काफी मौके दिए हैं।
RRR मेगा ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है- प्रियंका
प्रियंका ने आगे कहा- बॉलीवुड ने काफी तरक्की कर ली है। आपके पास मेनस्ट्रीम बिग एक्शन फिल्में हैं, लव स्टोरी है और साथ ही डांस भी है। इस पर इंटरव्यूर ने कहा- RRR..। उनके इतना कहते ही प्रियंका बोल पडीं- नहीं, RRR तमिल फिल्म है।
उन्होंने आगे कहा- RRR मेगा ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है जिसमें ये सभी चीजें हैं। आप कह सकते हैं कि ये ‘एवेंजर्स’ जैसी मेगा फिल्म है।
यूजर्स बोले- क्या आपको तमिल और तेलुगु में फर्क नहीं पता ?
प्रियंका के इस स्लिप ऑफ टंग के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम बना रहे हैं। कुछ लोग प्रियंका के तमिल और तेलुगु में फर्क नहीं समझने को लेकर टारगेट कर रहे हैं।
हालांकि, प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘तम्हिजन’ से ही की थी। इस फिल्म में एक्टर विजय लीड रोल में थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.