पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती है। सेलेब्स की लाइफस्टाइल से लेकर उनके रिलेशन भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इनमें से कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनके रिलेशन से ज्यादा बिछड़ने की खबरों ज्यादा यादगार बनीं। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर आइए देखते हैं बॉलीवुड की सबसे विवादित और अधूरी लव स्टोरीज कौन सी हैं-
अमिताभ बच्चन- रेखा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की अधूरी लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। कहा तो ये भी जाता है कि ब्रेकअप के बावजूद रेखा, अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर और मंगलसूत्र पहनती हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए और बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑस्क्रीन जोड़ी बन गए। दोनों का लव अफेयर सुर्खियों में चल रहा था कि अचानक अमिताभ ने 1973 में जया बच्चन से शादी कर ली। साल 1980 में रेखा अचानक ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में मंगलसूत्र पहनकर पहुंची, जिसे देखकर सब हैरान रह गए। दोनों ने ही ना तो अपना रिलेशन कभी कबूल किया और ना ही इनकार किया।
आखिरी बार दोनों को साल 1981 की फिल्म सिलसिला में साथ देखा गया था, जो इनके लव ट्रायएंगल की असल स्टोरी पर बनी है। फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा ने भी एक इंटरव्यू में रेखा-अमिताभ के रिलेशन को कन्फर्म किया। यश ने कहा था, मैं बहुत डरा हुआ हूं क्योंकि ये उनकी असल जिंदगी की कहानी है। जया, अमिताभ की वाइफ हैं और रेखा उनकी गर्लफ्रेंड। और यही स्टोरी वाकई चल भी रही है। कुछ भी हो सकता है क्योंकि दोनों साथ काम कर रहे हैं। बताया तो ये भी जाता है कि जया ने दोनों के रिलेशन से परेशान होकर रेखा को अपने घर बुलाया था। मेहमान नवाजी के बाद जया ने रेखा को पति अमिताभ से दूर रहने की सलाह दी थी। धीर-धीरे दोनों की प्रेमकहानी खत्म हो गई। जहां बिग बी शादी के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं वहीं रेखा आज भी अकेले अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।
नरगिस- राज कपूर
बॉलीवुड अदाकारा नरगिस और बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली से ताल्लुक रखने वाले राज कपूर की लव स्टोरी उस जमाने में सबसे ज्यादा चर्चा में थी। नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात साल 1946 में हुई थी। राज पहली नजर में ही नरगिस को दिल दे बैठे थे। मुलाकात के बाद राज सीधे आग फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर इंदर के पास पहुंचे और सिफारिश कर नरगिस के लिए फिल्म में कहानी लिखवा दी। राज नरगिस के साथ काम करना चाहते थे और यही हुआ। साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने बरसात और आवारा जैसी फिल्मों में काम किया, दोनों ही फिल्म सुरपहिट साबित हुईं। इसके बाद राज ने निर्णय ले लिया कि नरगिस अब दूसरे एक्टर्स और निर्माताओं के साथ काम नहीं करेंगी।
राज के प्यार में ढूबी नरगिस भी उनके इस फैसले में राजी हो गईं और उन्होंने दूसरे निर्माताओं की कई बड़ी फिल्में ठुकरा दीं। नरगिस, राज से शादी करना चाहती थीं, लेकिन राज पहले से ही शादीशुदा थे। नरगिस धीरे-धीरे जान चुकी थीं कि राज कभी पहली पत्नी कृष्णा को छोड़कर उनसे शादी नहीं करेंगे, ऐसे में एक्ट्रेस ने उनसे किनारा कर लिया। कहा जाता है कि नरगिस से अलग होने के बाद राज घंटों बाथरुम में बैठकर रोते थे। उनका मानना था कि नरगिस एक दिन वापस जरूर आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मदर इंडिया के बाद से ही नरगिस और सुनील में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली।
जीतेंद्र- हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी का नाम धर्मेंद्र से पहले जीतेंद्र से जुड़ चुका है। हैंडसम लुक के चलते जीतेंद्र कई लड़कियों को अपना दीवाना बना चुके थे हालांकि हेमा पर उनके चार्म का असर कभी नहीं हुआ। वहीं दूसरी तरफ जीतेंद्र हेमा को इतना पसंद करते थे कि उन्होंने अपनी मां को हेमा की मां जया चक्रवर्ती के पीछे लगा दिया। दोनों परिवारों की मुलाकात मद्रास में हुई जहां दोनों की शादी भी तय हुई। जीतेंद्र चाहते थे कि सगाई के तुरंत बाद दोनों की शादी हो क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं हेमा बाद में शादी से इनकार ना कर दें।
दोनों की शादी तय हुई लेकिन इसी बीच जीतेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा सिप्पी अपने परिवार के साथ मद्रास पहुंच गईं। बाद में शोभा ने दोनों की शादी रुकवा दी। कहा ये भी जाता है कि धर्मेंद्र के लिए हेमा ने आखिरी समय में शादी से इनकार कर दिया था।
सलमान खान- ऐश्वर्या राय
सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी का आगाज साल 1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से हुआ था। शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए और दोनों का रिलेशन सुर्खियों में आ गया। दोनों को हर मौकों पर साथ देखा जाने लगा। कई बार सलमान अचानक ही ऐश्वर्या की फिल्मों के सेट पर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे सलमान ऐश्वर्या को लेकर काफी पजेसिव होने लगे और उनके सेट में हंगामा करने लगे। सलमान की इन हरकतों का असर ऐश की इमेज में पड़ने लगा, जिससे एक्ट्रेस पीछे हटने लगीं। जब सलमान को ऐहसास हुआ कि ऐश उनसे अलग हो रही हैं तो एक्टर और ज्यादा अग्रेसिव होने लगे। एक बार सलमान ने नशे में ऐश्वर्या के घर के बाहर खूब तमाशा किया था। बताया तो ये भी जाता है कि सलमान ने एक्ट्रेस पर हाथ भी उठाया है।
सलमान से दूर होने के बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ने लगा। विवेक ओबेरॉय ने एक दिन अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये तक कह दिया कि सलमान नशे में उन्हें कई फोन कर धमकियां दे चुके हैं। इस बात से सलमान इतने नाराज हुए कि विवेक का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। आज भी जब सलमान के सामने ऐश का नाम लिया जाता है तो उनके हाव-भाव पूरी तरह बदल जाते हैं।
अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का लव अफेयर काफी चर्चा में था। दोनों का रिलेशन से दोनों परिवार के बीच एक रिश्ता बन गया था। यहां तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जया बच्चन ने भरे फंक्शन में स्टेज में खड़े होकर करिश्मा कपूर को अपनी बहू कहा था। वहीं करिश्मा ने भी उनके पैर छुए थे।
दोनों की सगाई के कुछ महीनों बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं। बताया जाता था कि करिश्मा की मां को इस रिश्ते से आपत्ति थी। वो नहीं चाहती थीं कि करिश्मा एक फ्लॉप एक्टर से शादी करें। वहीं कुछ खबरें ये भी थीं कि जया नहीं चाहती थीं कि उनकी बहू शादी के बाद फिल्मों में काम करे, जो दोनों की सगाई टूटने का कारण बना।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.