राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की फिल्म छलांग में एक गाना रिलीज किया गया था- दीदार दे, यह गाना 2005 में आई फिल्म दस में सुनाई दिया था। जिसे कम्पोजर विशाल-शेखर ने तैयार किया था। इस फिल्म में भी दोनों का नाम क्रेडिट किया गया है। हालांकि विशाल ददलानी ने इस मामले में एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
दीदार दे सॉन्ग, सुनिधि चौहान ने गाया था। जबकि यह रीमिक्स असीस कौर और देव नेगी ने गाया है। रीक्रिएट किए गए सॉन्ग की लिरिक्स पंछी जालौनवी ने लिखे हैं।
सालों से हमारा म्यूजिक पसंद करने का शुक्रिया
विशाल ने लिखा-हमें पूरे सम्मान के साथ यहां क्रेडिट दिया गया है, सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने ओरिजनल दीदार दे का ओरिजनल म्यूजिक 2004 में तैयार किया था। हालांकि हमने यह रीमिक्स नहीं बनाया है। फिल्म और उसकी टीम को हमारी शुभकामनाएं। हमारे म्यूजिक को सालों से पसंद करने के लिए शुक्रिया।
टाईटल और रिलीज डेट बदलती रही
बात छलांग की करें तो यह हंसल मेहता की फिल्म है। पहले इसका टाईटल तुर्रम खान रखा गया था, बाद में छलांग कर दिया गया। फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होनी थी, बाद में डेट बढ़ गई। फिर लॉकडाउन लग गया। अब काम वापस शुरू हुआ तो इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.