पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अपने खिलाफ हुई मुंबई पुलिस की चालानी कार्रवाई पर विवेक ओबेरॉय ने मजेदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, "प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान। बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के सवारी? मुंबई पुलिस चेकमेट करेगी। मुंबई पुलिस यह बताने के लिए शुक्रिया कि सेफ्टी हमेशा सबसे जरूरी होती है। सुरक्षित रहें। हेलमेट और मास्क पहनें।"
वैलेंटाइन डे पर बिना हेलमेट बाइक चलाई थी
वैलेंटाइन डे के मौके पर विवेक ओबेरॉय पत्नी प्रियंका अल्वा को रोमांटिक बाइक राइड पर ले गए थे। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। लेकिन इस दौरान न तो विवेक हेलमेट लगाए हुए थे और न ही उन्होंने मास्क पहना था। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में विवेक पर 500 रुपए का फाइन लगाया है।
कोरोना नियम तोड़ने पर FIR हुई
विवेक ओबेरॉय पर कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप भी लगा है। बाइक चलाते वक्त विवेक और प्रियंका दोनों ने ही मास्क नहीं पहना था। रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि विवेक के खिलाफ महाराष्ट्र कोविड-19 एहतियाती उपायों के प्रावधान और मोटर व्हीकल्स एक्ट के साथ-साथ आईपीसी के सेक्शन 188 ( प्रशासन द्वारा जारी आदेश की नाफरमानी) और 269 (खतरनाक बीमारी के संक्रमण फैलने के अंदेशे के बीच लापरवाही) के तहत FIR दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी थी हिदायत
14 फरवरी को वीडियो साझा करते हुए विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "हैप्पी वैलेंटाइन डे। इस प्यारे वैलेंटाइन डे पर मैं, मेरी पत्नी और वो के साथ क्या शुरुआत हुई।"
विवेक का वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें हिदायत दी थी। एक यूजर ने लिखा था, "सर, हेलमेट कहां है? सेफ्टी पहले।" एक अन्य यूजर का कमेंट था, "अगली बार जब आप राइड पर जाएं तो हेलमेट जरूर पहनें।" एक यूजर ने लिखा, "अभी कुछ ज्ञानी लोग ज्ञान देंगे और तुरंत ट्रैफिक पुलिस बन जाएंगे कि हेलमेट कहां है? वैसे सच में विवेक भैया हेलमेट कहां है?
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.