• Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • What Can You Do For The Country.. Shahrukh Wished The Fans A Happy Republic Day, Said – We Have To Take Care Of Our Constitutional Values

'देश के लिए क्या कर सकते हो'..:शाहरुख ने फैंस को खास अंदाज में रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी, बोले- हमें अपने संवैधानिक मूल्यों का ख्याल रखना है

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पूरा देश आज 74वां रिपब्लिक डे मना रहा है। ऐसे में शाहरुख खान ने भी देशवासियों को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वो चाहते हैं कि देश रोज नई ऊंचाइयों पर जाए। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस से पूछा है कि वे अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान कल यानी 25 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही पठान बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है।

फैंस से पूछा- देश के लिए क्या कर सकते हो ?
शाहरुख ने अपने फैंस से पठान अंदाज में पूछा कि वो देश के लिए क्या कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है कि देश का संविधान जो अधिकार उन्हें देता है वो सभी को संजो के रखना चाहिए। उन्होंने पोस्ट के अंत में जय हिंद भी लिखा है।

उनके इस पोस्ट पर काफी संख्या में लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं। शाहरुख ने अपनी फिल्म पठान में सोल्जर की भूमिका निभाई है। इससे पहले मैं हूं ना और वीर जारा में भी शाहरुख सोल्जर की भूमिका निभा चुके है।

पठान ने बनाया नया रिकॉर्ड
पठान ने रिलीज के पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। पठान ने केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर की पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पठान ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसी उम्मीद है कि कल तक फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी।

चार साल बाद शाहरुख की दमदार वापसी
शाहरुखने पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड चार साल बाद वापसी की है। आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इन चार सालों में उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रॉकेट्री' जैसी फिल्मों में कैमियो किया था।

शोज हाउसफुल होने पर बढ़ाने पड़े स्क्रीन्स
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान वर्ल्डवाइड 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हिंदी तमिल और तेलुगु मिलाकर फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। वहीं विदेशों में फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिले हैं। शुरुआत में फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए हैं।

कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को पठान की रिलीज के साथ ही फिर से खोल दिया गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिेए इस बात की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...