दो दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस आशका गोराड़िया ने एक्टिंग वर्ल्ड को अलविदा कहा था। वे अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ अमेरिका जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। फिलहाल दोनों गोवा में होम आइसोलेशन में हैं। आशका ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।
हैल्दी लाइफस्टाइल ने बचाकर रखा
आशका ने पोस्ट में लिखा है- अपने घर यूएस जाने की तैयारी के बीच हमें पता चला कि हम दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हैं। गोवा छोड़ने से पहले ही हमें यह खबर मिली। हम दोनों फिजिकली फिट हैं। हम अपनी हैल्दी लाइफस्टाइल के शुक्रगुजार हैं कि हमें कोई बड़ा या गंभीर लक्षण नहीं है। हम गोवा में ही अपने घर पर सुरक्षित हैं और किसी के भी संपर्क में नहीं हैं।
यह मायने नहीं रखता कि आप कितने हैल्दी हैं। अब हर कोई रिस्क पर है। यह नया स्ट्रेन छुपा हुआ दानव है। हमने शनिवार को टेस्ट करवाया था, तब रिपोर्ट निगेटिव थी। हमने सोमवार का दोबारा अपनी जांच करवाई और लॉकडाउन हो गए। हम लोग ठीक हो जाएंगे जबकि कई दूसरे लोग शायद ठीक न हो पाएं, इसलिए उन सभी को अपनी दुआओं में रखिए।
एक्टिंग से बिजनेस वुमन तक
आशका ने अपने कॅरियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में 2002 में की थी। वे सबसे पहले पहले 'कुसुम' में नजर आईं थीं। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दी। इसके बाद वे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भी नजर आई थीं जहां उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था। वहीं इसी लाइन से उन्हें मेकअप में भविष्य दिखाई दिया। आशका फिलहाल कॉस्मेटिक्स का बिजनेस कर रही हैं। जो उन्होंने दो साल पहले शुरू किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.