कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के मेकर्स ने हाल ही में एक एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें दिखाया गया है कि शो को अब अपना तीसरा करोड़पति विनर मिल चुका है। गीता सिंह गौर जो 53 साल की हैं और एक हाउसवाइफ हैं, ने अमिताभ बच्चन के शो में 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। इस एपिसोड को आज रात यानी 8 नवंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा।
1 करोड़ रुपए जीतने के बाद गीता सिंह गौर ने खेला 7 करोड़ का जैकपॉट सवाल
प्रोमो में गीता सिंह गौर 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए गेम खेलती नजर आ रही हैं। 1 करोड़ की राशि जीतने पर अमिताभ बच्चन अपनी सीट से खड़े होकर गीता का हौसला बढ़ाते हुए और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रोमो में दिखाया गया है कि गीता अपनी जिंदगी की दूसरी पारी के बारे में बता रही हैं। प्रोमो में वो बताती हैं कि उनकी पूरी जिंदगी बच्चों की परवरिश में निकल गई, लेकिन दूसरी इनिंग में वो खुद के लिए जीने की ख्वाहिश रखती हैं। गीता गौर की मात्र 19 साल की उम्र में शादी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने में गुजार दी।
आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला इससे पहले बनी थीं इस सीजन की करोड़पति
हिमानी का एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद समय के साथ उनकी आंखों की रोशनी चली गई। हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब हिमानी 15 साल की थीं तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टर बनने का सपना देखने वालीं हिमानी को भविष्य अंधकार में डूबता नजर आया। लेकिन फैमिली ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। ग्रेजुएशन और बीएड करने के बाद हिमानी का केंद्रीय विद्यालय में सलेक्शन हो गया। साथ ही हिमानी ने यह भी बताया था कि वह पिछले पांच साल से लगातार केबीसी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रही थीं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.