जयपुर में ट्रैफिक ई-चालान नाम पर 1.57 लाख का फ्रॉड:एपीके फाइल डाउनलोड होने पर मोबाइल हैक किया, फिर निकाले रुपए

जयपुर38 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर में ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान के नाम पर 1.57 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर टैक्स मैसेज के जरिए ई-चालान भेजा गया। लिंक क्लिक करने पर एपीके फाइल डाउनलोड होने ऑनलाइन फ्रॉड किया गाय। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

SHO (एयरपोर्ट) विनोद कुमार ने बताया कि जगतपुरा के पुरूषार्थ नगर-सी निवासी दीपक माहेश्वरी (46) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। 22 नवम्बर को उनके मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से ई-चालान भेजने का टैक्स मैसेज मिला। ई-चालान कटने के बारे में जानकारी के लिए मैसेज में भेजे लिंक पर क्लिक किया।

लिंक खोलने पर मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। मोबाइल हैक कर उनके बैंक अकाउंट में सेंध लगाकर करीब 1.57 लाख रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद मोबाइल पर बैंक अकाउंट से रुपए निकालने का मैसेज आने पर साइबर फ्रॉड का पता चला।

ट्रैफिक पुलिस के नाम पर फेक ई-चालान का लिंक भेजकर ऑनलाइन फ्रॉड किया गया। एयरपोर्ट थाने में पीड़ित की ओर से आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई गई।

.
खबरें और भी हैं...

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links