LIVE
जोधपुर में बीजेपी और आरएलपी को एक-दूसरे का समर्थन:6 पंचायत-समिति ने भाजपा ने नहीं उतारे प्रत्याशी; शेरगढ़ और ओसियां में कांग्रेस के निर्विरोध बने प्रधान

जोधपुर10 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। वहीं पंचायत समितियों में प्रधान को लेकर मतदान भी शुरू हो चुका है।

जिले की शेरगढ़ और ओसियां पंचायत समिति में कांग्रेस के दो प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेरगढ़ से भगवान सिंह तेना और ओसियां से संतोष कंवर ​निर्विरोध प्रधान बनी हैं। इधर, आगोलाई में भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारकर आरएलपी प्रत्याशी को समर्थन दिया है। वहीं चामू में कांग्रेस से दो प्रत्याशियों ने नामांकन पेश किया है।

इधर, जिले की 6 पंचायत समिति बिलाड़ा, आगोलाई, पीपाड़ शहर, बावड़ी, मंडोर और सालवा खुर्द में भाजपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

जोधपुर जिले में प्रधानों का रिजल्ट

पंचायत समितिजीतेहारे

RLP और भाजपा का एक-दूसरे का समर्थन

जोधपुर में प्रधान चुनावों को लेकर भाजपा और RLP ने एक-दूसरे को समर्थन दिया है। आगोलाई पंचायत समिति के अलावा बिलाड़ा पंचायत समिति में भी बीजेपी ने RLP प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इसके अलावा कापरड़ा पंचायत समिति में RLP ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारकर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

आगोलाई और बालेसर में रोचक हुआ चुनाव

जिले की आगोलाई पंचायत समिति में बीजेपी ने RLP प्रत्याशी को समर्थन दिया है। यहां कांग्रेस के पास 7 सीटें थी, जबकि बीजेपी के पास 3 और आरएलपी के पास 4 सीटें हैं। ऐसे में बीजेपी ने RLP प्रत्याशी गीता चौधरी को समर्थन देकर मुकाबला कड़ा कर दिया है। वहीं कांग्रेस से बागी प्रियंका मांजू ने भी नामांकन भरा था, लेकिन RLP के सिंबल नहीं देने के कारण एक फॉर्म रिजेक्ट हो गया था। वहीं निर्दलीय नामांकन भी उन्होंने वापस ले लिया।

इधर, जिले में सबसे रोचक मुकाबला बालेसर में है। यहां प्रधान के लिए एसटी ओपन की सीट रिजर्व है। यहां कांग्रेस के पास 9 वार्डों के साथ बहुमत तो है, लेकिन एसटी का एक भी कैंडिडेट उनके पास नहीं है। जबकि भाजपा के पास 6 सीटें हैं और एसटी के तीन प्रत्याशी। भाजपा ने यहां से रमेश भील को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

भाजपा को किसी भी पंचायत समिति में बहुमत नहीं

जिले की 23 पंचायत समितियों में कांग्रेस और RLP को बहुमत​ मिला हुआ है। वहीं बीजेपी को जिले की किसी भी पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत नहीं है।

जोधपुर की दो पंचायत समिति मंडोर और सालवा में RLP को भाजपा और कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं। मंडोर में भाजपा को 17 हजार 280 और कांग्रेस को 18 हजार 581 वोट मिले। वहीं RLP को 21 हजार 375 वोट मिले थे। सालवा में बीजेपी को 12 हजार 859, कांग्रेस को 13 हजार 107 वोट मिले। RLP को 13 हजार 906 वोट मिले थे।

ये प्रत्याशी मैदान में…

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य प्रत्याशी
बालेसररमेश राम भीलगुड्डी देवी
तिंवरीशैतानारामकुसुंबी देवी
सेखालासंतोष कंवररसाल कंवर
आगोलाईपुष्पा चौधरीगीता चौधरी (आरएलपी)
सामराऊममताअशोक कुमार
कापरड़ाकिरण पन्नूभंवरकी देवी
चाबाहरेंद्र चौधरीराम सिंह कांग्रेस
चामूभंवरी देवीलिखमाराम और प्रेमलता
उम्मेद नगरप्रमोद कंवरमीमा देवी
बिलाड़ाराजेंद्र चौधरीपुखराज (आरएलपी)
भोपालगढ़सुशीला सारणदुर्गा देवी
पीपाड़ शहरसोनिया चौधरीविद्या
सालवा खुर्दममतासुरजी देवी (आरएलपी), दिलीप (निर्दलीय)
मंडोरगुड्डी देवीगुमानाराम (निर्दलीय)
शेरगढ़भगवान सिंह तेना (निर्विरोध)
ओसियांसंतोष कंवर (निर्विरोध)
बावड़ीभंवररामगौतमराम (आरएलपी)
हतुंडीसूरजदेवीधनी देवी
आसोपराम प्यारीमंजूसंगीता बावरी (आरएलपी)
लूणीगुड्डी देवीफम्बु देवीवाटिका (निर्दलीय)
झंवरसुरेशरूपाराम
केरूसंतोष कंवरराधा
धवाइंद्रा देवीचुन्नी देवी

ये रहेगा प्रधान चुनाव का शेड्यूल

.

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ेबंदी से एक साथ पहुंचे उम्मीदवार

चाबा पंचायत समिति प्रधान पद के वोट के लिए सभी सदस्य पहुंच चुके हैं।

बाड़ेबंदी से एक साथ 10 सदस्य मतदान करने पहुंचे।

37 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
कापरड़ा में कांग्रेस के सदस्यों ने किया मतदान

कापरड़ा पंचायत समिति प्रधान पद के लिए कांग्रेस पार्टी के सदस्य मतदान कर बाहर निकलते हुए।

इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी भी मतदान कर बाहर निकले।

40 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर में बसों में मतदान करने पहुंचे कांग्रेस के सदस्य

बालेसर पंचायत समिति के कांग्रेस पार्टी से जीते हुए सभी सदस्यों को बसों में मतदान केंद्र तक लाया गया।

यहां सभी को एक-एक कर एंट्री दी गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
तिंवरी में बसों में आए मेंबर

तिंवरी में प्रधान चुनाव के वोटिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के मेंबर पहुंच चुके हैं।

मतदान केंद्र पर दोनों दल अपने-अपने सदस्यों को बसों में लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे।

10:05 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
प्रत्याशियों ने डाले वोट

चाबा पंचायत समिति प्रधान के लिए मतदान शुरू,कांग्रेस से रामसिंह राठौड़ और बीजेपी से हरेन्द्र चौधरी वोट देकर बाहर आए।

09:50 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
प्रधान को लेकर मतदान शुरू

पंचायत समिति आगोलाई से मतदान शुरू हो चुका है।

प्रत्याशी मतदान करने पहुंच चुके है। इस दौरान एक-एक के डॉक्यूमेंट चेक कर उन्हें एंट्री दी गई।

08:39 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की पोती और जिला प्रमुख की पुत्रवधु चुनावी मैदान में

जोधपुर के पीपाड़ शहर से कांग्रेस ने सोनिया चौधरी को प्रधान का प्रत्याशी बनाया है। सोनिया चौधरी पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की पोती और हाल ही में जोधपुर की जिला प्रमुख बनीं प्रमिला चौधरी की पुत्रवधू हैं।

सोनिया इससे पहले भी पीपाड़ शहर पंचायत समिति से प्रधान रह चुकी हैं। और, अब दूसरी बार चुनावी मैदान में है।

07:42 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
आगोलाई से प्रियंका मांजू ने नामांकन लिया वापस

पंचायत समिति आगोलाई में प्रियंका मांजू ने कुल दो नामांकन भरे थे। प्रियंका मांजू ने एक आरएलपी और एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन RLP पार्टी से उनको सिंबल नहीं मिलने के चलते उनका RLP वाला नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। इसके बाद निर्दलीय नामांकन भी उन्होंने दोबारा ले लिया है।

आगोलाई पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी के पास में कुल 7 सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास तीन सीट हैं। आरएलपी के पास चार सीट हैं। वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी सहित कुल 15 प्रत्याशी हैं।

06:41 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
अंदर जाने को लेकर हुई बहस

बिलाड़ा पंचायत समिति प्रधान पद के बनाएं मतदान केन्द्र पंचायत समिति में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बहस हो गई।

यहां कांग्रेस के राजेन्द्र चौधरी और RLP के पुखराज ने नामांकन कर दिया। लेकिन, पुखराज के प्रस्तावक कोई जरुरी कागजात के लिए परिसर से बाहर आना पड़ा। तब तक समय हो गया। जब वे अंदर जाने लगे तो वहां मौजूद कांग्रेस समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताई। हालांकि मामला शांत करवा अंदर जाने दिया गया।

06:38 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
उम्मेद नगर में भाजपा और कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

उम्मेद नगर से भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतारे है।

यहां कांग्रेस से मीमा देवी जबकि भाजपा से प्रमोद कंवर चुनावी मैदान में है।

06:17 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस से जीती लेकिन नामांकन निर्दलीय और आरएलपी से

आगोलाई पंचायत समिति से प्रियंका मांजू ने दो नामांकन किए।

प्रियंका चौधरी कांग्रेस पार्टी से जीतने के बावजूद RLP और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया हैं।

06:13 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
शेरगढ़ में भगवान सिंह बने निर्विरोध प्रधान

शेरगढ़ में कांग्रेस के भगवान सिंह निर्विरोध प्रधान चुने गए।

भगवान सिंह के बड़े भाई और पिता दोनों ही सरपंच रह चुके हैं।

05:15 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
कापरड़ा में कांग्रेस से भवरकी देवी प्रत्याशी घोषित

नवगठित पंचायत कापरड़ा पंचायत समिति के लिए प्रधान पद के चुनाव तहसील कार्यालय बिलाड़ा को मतदान केन्द्र रखा गया।

कांग्रेस ने प्रधान के लिए भवरकी देवी को प्रत्याशी घोषित किया है।

05:14 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
तिंवरी से भाजपा और कांग्रेस ने घो​षित किए प्रत्याशी

तिंवरी पंचायत समिति के प्रधान को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बीजेपी से शैतानाराम तो वहीं कांग्रेस से कुसुंबी देवी प्रधान पद की उम्मीदवार होगी। दोनों ने नामांकन भी पेश कर दिया है।

04:52 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
बालेसर में कांग्रेस के पास बहुमत लेकिन एसटी का कैंडिडेट नहीं

जोधपुर जिले की बालेसर पंचायत समिति में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां बहुमत तो कांग्रेस के पास है लेकिन उनके पास एसटी का एक भी कैंडिडेट नहीं है।

वहीं बीजेपी के पास तीन एसटी के कैंडिडेट है। हालांकि भाजपा से रमेश भील को प्रधान का प्रत्याशी बनाया है।

04:48 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
आगोलाई से पुष्पा देवी पहुंचीं नामांकन भरने

पंचायत समिति आगोलाई से पंचायत समिति सदस्य पुष्पा देवी पत्नी हुकमाराम चौधरी को प्रधान का दावेदार बनाया है।

वार्ड संख्या 3 से सामान्य महिला की सीट पर विजेता ओबीसी की प्रत्याशी नामांकन करने पहुंची।

04:22 AM27 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
बालेसर से रमेश राम होंगे भाजपा के प्रत्याशी

शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ बालेसर उपखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश राम भील के नाम से नामांकन लिया है भाजपा से रमेश राम भील बालेसर पंचायत समिति के प्रत्याशी होंगे।

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links