'एक कटोरी दो समोसा' मेट्रो वालों का क्या भरोसा:आगरा कॉलेज के ग्राउंड के लिए सड़क पर उतरे छात्र, बोले- हम जेन-जी हैं, पीछे नहीं हटेंगे

1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा कॉलेज के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने कॉलेज परिसर से मार्च निकालकर मेट्रो के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र मेट्रो स्टेशन के अंदर भी पहुंच गए। उन्होंने साफ कहा कि वे जेन-जी हैं और अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानते हैं। जब तक कॉलेज का खेल मैदान वापस नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने ‘मेट्रो तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘एक कटोरी दो समोसा, मेट्रो वालों का क्या भरोसा’ जैसे नारे लगाए। छात्र-छात्राओं के हाथों में तख्तियां थीं। उनका कहना था कि विकास के नाम पर कॉलेज की जमीन और खेल सुविधाओं से समझौता नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के चलते एमजी रोड पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने की कोशिश की।

छात्र बोले हमें अपने भविष्य की चिंता प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने कहा, “हम जेन जी हैं। हमें अपने भविष्य और अपनी पहचान की चिंता है। कॉलेज का ग्राउंड सिर्फ मैदान नहीं, हमारी पहचान है। यहां क्रिकेट, हॉकी और अन्य खेल होते थे। पिछले तीन साल से कोई खेल आयोजन नहीं हो पाया।

जब तक ग्राउंड पूरी तरह वापस नहीं मिलता, हम प्रदर्शन जारी रखेंगे।” छात्रों ने तख्तियां लेकर मार्च निकाला और “मेट्रो तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए। छात्राएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।

दिल्ली के जोश को आगरा में मेट्रो के खिलाफ दोहरा रहे छात्र दिल्ली में 2026 में जेन जी छात्रों ने कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले NEET परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था। जंतर-मंतर पर हजारों छात्र जुटे थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग की थी।

पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस के बावजूद वे डटे रहे। आगरा के छात्र उसी जोश को दोहरा रहे हैं। उनका कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन संस्थान की जमीन और छात्रों की सुविधाएं छीनकर नहीं।

बिना अनुमति तोड़ दी 40 साल पुरानी पट्टिका: कॉलेज प्रशासन भी छात्रों के साथ है। शिक्षकों का आरोप है कि मेट्रो ने बिना अनुमति दीवार और 40 साल पुरानी पट्टिका तोड़ी। स्टाफ क्लब ने मांग रखी कि अतिक्रमण हटाया जाए और ग्राउंड आधुनिक सुविधाओं के साथ लौटाया जाए। प्रदर्शन से एमजी रोड पर जाम भी लगा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। पुलिस मौके पर रही और यातायात सामान्य करने की कोशिश की।

छात्रों का कहना है कि जेन जी अब चुप नहीं बैठेगी। दिल्ली से लेकर आगरा तक युवा अपनी बात रखने को तैयार हैं। प्रिंसिपल प्रो. सीके गौतम ने कहा, आंदोलन जारी है। यदि छात्रों की मांगे पूरी नहीं हुईं प्रदर्शन होगा।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links