- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi; Congress Delimitation Bill Protest Women Reservation | PM Modi BJP
खड़गे बोले- परिसीमन बिल का विरोध करेंगे:PM चीन की तरह सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं; राहुल शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
- कॉपी लिंक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि परिसीमन लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है।
जैसे चीन में हाथ उठाते हैं, वैसे ही भारत में करना चाहते हैं कि हाथ उठाकर बहुमत लेकर लोकतंत्र खत्म करेंगे।
परिसीमन बिल को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने शनिवार को सोनिया गांधी के आवास पर मीटिंग की।
बैठक में विपक्ष ने परिसीमन बिल का विरोध करने पर सहमति बनाई। राहुल गांधी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

खड़गे बोले- SIR की तरह परिसीमन होगा
खड़गे बोले- नए परिसीमन से SC-ST की सीटें बढ़ना चाहिए। सरकार जो बिल ला रही है, उसमें इसका प्रावधान नहीं है। नया बिल जो आने वाला है, उसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
ज्ञानेश कुमार फिर गड़बड़ करेंगे
खड़गे ने कहा- दागी चुनाव आयोग, जिसने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोटर लिस्ट से हटाया। उसे ही परिसीमन की जिम्मेदारी दी जा रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है। ज्ञानेश कुमार अपराधी है। उनके नेतृत्व में यह सब होगा तो सब गड़बड़ होगा।
वोट चोरी के मामले में जैसा उन्हें डायरेक्शन मिला, वैसे ही परिसीमन में यह करेंगे। फेयर इलेक्शन के लिए ज्ञानेश तैयार नहीं है। असम और जम्मू-कश्मीर में इन्होंने गलत तरीके से परिसीमन किया।

850 सीटें बढ़ेंगी तो देश को बड़ा नुकसान होगा
खड़गे ने कहा- आज जब उनको महसूस हो रहा है कि नंबर आ गए, तब यह बिल ला रहे हैं। चंद लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि 850 सीटें बढ़ जाएंगी तो देश को बढ़ा नुकसान होगा। लोकतंत्र खत्म होगा।
850 सीटें करके यह अपने हाथ में सत्ता लेना चाहते हैं, उनके हाथ सत्ता गई तो यह संविधान बदल सकते हैं। इसलिए हम इसका विरोध करेंगे।
रिजिजू बोले- बिल का विरोध करने वालों को देश माफ नहीं करेगा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- अगर कोई इस पहल का विरोध करता है, तो सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पूरा देश उसे कभी माफ नहीं करेगा। इससे बेहतर कोई विधेयक या प्रावधान नहीं हो सकता।
इसमें हर राज्य और हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है, चाहे वे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या महिलाएं हों। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रावधान है।
INDIA ब्लॉक की एक घंटे मीटिंग, राहुल-खड़गे, प्रियंका मौजूद रहे




कांग्रेस-शिवसेना ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया
कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के लिए एक व्हिप जारी किया है, जिसमें उनसे अगले हफ्ते होने वाली विशेष बैठक के दौरान अपने-अपने सदन में मौजूद रहने को कहा गया है। पार्टी ने अपने सांसदों से 29 नवंबर तक नई दिल्ली पहुंचने के लिए भी कहा है।
शिवसेना ने भी अपने सांसदों को विशेष सत्र में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी के मुख्य व्हिप श्रीरंग बारणे ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लोकसभा में 13 और राज्यसभा में 2 सांसद हैं।






















