पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
उच्छल. उकाई जलाशय में जन्मदिन की पार्टी करने गए परिवार की नाव डूब गई। हादसे में नाव सवार सात लोगों की डूबकर मौत हो गई। जबकि छह लोग तैरकर किनारे पहुंच गए। मरने वालों में वह बच्चा भी शामिल है, जिसका जन्मदिन मनाने के लिए परिवार गया था। घटना मंगलवार की है। हादसे में मृत सभी सात लोगों के शव अंतिम संस्कार के लिए एक साथ निकले। हादसे से शहर में शोक की लहर है।
3 सीटर नाव में सवार थे 13 लोग
3 लोगों की क्षमता वाली इस नाव पर कुल 13 लोग सवार थे। उच्छल के सुंदरपुर गांव के राजेश भाई बली राम कोंकणी उच्छल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चपरासी की नौकरी करते हैं। होली के त्योहार में छुट्टी तथा इसी दिन बेटे अभिषेक का जन्मदिन था। सुबह घर पर ही जन्मदिन मनाने के बाद घर से दोपहर का खाना पार्सल लेकर परिवार के 10 सदस्य भीतखुर्द गांव के पास स्थित पानी के बीचों-बीच टापू पर नाव पर सवार होकर घूमने के लिए गए थे। जहां पर खाना खाने के बाद सभी सदस्य वापस लौट रहे थे। तभी अचानक तेज हवाओं के कारण उनकी बोट पानी में पलट गई।
किनारे से 700 से 800 मीटर पर हादसा
हादसा टापू के किनारे से लगभग 700 से 800 मीटर की दूरी पर हुआ। नाव पलटने के बाद 6 लोग तैरकर किनारे आ गए जबकि अन्य 7 लोग गहरे पानी में डूब गए। मृतकों में 4 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान एंजल डेविड भाई कोंकणी (5), आराध्या सुकलाल कोंकणी (7), अभिषेक राजेश कोंकणी (11), अंजना राजेश कोंकणी (14), विनोद बुधिया कोंकणी (18), उर्मिला रतुभाई कोंकणी (20), राजेश बलीराम कोंकणी (34)।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.