पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अहमदाबाद. चीन, जापान, इटली, सिंगापोर, थाईलैंड, जर्मनी समेत कई देशों से अहमदाबाद आए 300 लोगों को होम कोरंटाइन यानी घर में ही सबसे अलग रखा गया है। इन सभी के घर जाकर म्युनिसिपल हेल्थ विभाग के अधिकारी लगातार 14 दिनों तक उनकी जांच करेंगे। पिछले 15 दिनों में शहर के 21 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बसों के हेंडल को जंतुमुक्त किया जाएगा
कोरोनावायरस के चलते म्युनिसिपल ने अपना एक्शन प्लान की घोषणा करते हुए कहा है कि गुरुवार से सभी एएमटीएस और बीआरटीएस बसों के हेंडल को जंतुमुक्त किया जाएगा। इसके लिए 25-25 लीटर का रसायन हेल्थ विभाग ने एएमटीएस और बीआरटीएस को दिया गया है। एक दिन छोड़कर इस रसायन से बसों के हेंडल को जंतुमुक्त किया जाएगा। ताकि लोग इंफेक्शन न लगे।
एयरपोर्ट में स्किनिंग
इसके अलावा एयरपोर्ट में शुक्रवार से यात्रियों की स्किनिंग भी की जाएगी। विशेषकर चीन, जापान, इटली, ईरान, कोरिया समेत अन्य देशों से आने वाले लोगों की अनिवार्य रूप से स्किनिंग कर लगातार 14 दिनों तक घर जाकर उनकी जांच की जाएगी।
शहर की हॉस्पिटल्स में हेल्थ एम्बेसेडर की नियुक्ति होगी
कोरोनावायरस के संबंध में लोगों को जाग्रत करने के लिए इंडिया हेल्थ लाइन संस्था ने काेरोना केयर टॉस्क फोर्स की रचना की गई है। अहमदाबाद की 200 और देश भर की 10 हजार अस्पतालों, मंदरों में कोरोनावायरस से बचने के लिए उपायों के साथ बैनर और पोस्टर्स लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हॉस्पिटल्स में लोगों को मार्गदर्शन देने के लिए हेल्थ एम्बेसेडर की नियुक्ति की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.