पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अहमदाबाद. हाथीजण के निकट स्थित नित्यानंद आश्रम विवाद केस में नया मोड़ आया है। आश्रम के वकीलों और अनुयायियों ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें आश्रम की महिला साध्वी प्राण प्रिया और प्रियतत्वा भी उपस्थित थी। उन्होंने नित्यानंद आश्रम विवाद केस में लगाए गए आरोपों को गलत बताया।
पुलिस ने बच्चों को दिखाई पोर्नग्राफी
नित्यानंद आश्रम के साधक गिरीश तुरलापति ने अहमदाबाद ग्रामीण कोर्ट में अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधिकारियों, आश्रम के पूर्व अनुयायी जनार्दन शर्मा तथा चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत पर जांच नहीं होने और पुलिस द्वारा ही आश्रम के बच्चों को पोर्नोग्राफी वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.