- गांधी जी के मूल्यों-सिद्धांतों से काफी प्रभावित हैं
- मुम्बई में नियुक्ति के बाद पहली बार गुजरात यात्रा पर
Dainik Bhaskar
Nov 15, 2019, 01:11 PM ISTअहमदाबाद. अमेरिकन कांस्युलेट जनरल डेविड रेंजे ने गुरुवार को शहर के साबरमती आश्रम पहुंचे। वे गांधी जी के मूल्यों-सिद्धांतों से काफी प्रभावित रहे हैँ। मुम्बई में नियुक्ति के बाद वे पहली बार गुजरात प्रवास पर हैँ। आश्रम में उन्होंने चरखा चलाया।
गुजरात का योगदान अविस्मरणीय
आश्रम में रेंजें ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक तथा पारस्परिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने में गुजरात के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका मानना है कि खादी ही राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। उन्होंने आश्रम पहुंचकर गांधीजी की विचारधारा का साक्षात्कार किया।