पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Gujarat
  • Congress Scared Of "Scindia" Of Gujarat, Replaced Rajiv Shukla, Named Bharat Singh Solanki

गुजरात के “सिंधिया” से डरी कांग्रेस, राजीव शुक्ला को बदलकर भरत सिंह सोलंकी का नाम घोषित किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरत सिंह सोलंकी और शक्तिसिंह गोहिल की फाइल तस्वीर - Dainik Bhaskar
भरत सिंह सोलंकी और शक्तिसिंह गोहिल की फाइल तस्वीर
  • 35 विधायकों ने दी इस्तीफे की धमकी
  • एक गुट में उभरा असंतोष
  • भाजपा के बड़े नेताओं का दावा
  • जल्द ही होगा नया धमाका
  • अहमद पटेल से नाराज हैं बड़े कांग्रेसी नेता

गांधीनगर. मध्यप्रदेश के पैटर्न पर अब गुजरात में भी ऑपरेशन कमल शुरू हो गया है। गुजरात कांग्रेस के एक रसूखदार नेता के मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य की तरह भाजपा में शामिल होने की बात चल रही है। इस दौरान कांग्रेस के 35 विधायकों ने राज्यसभा के लिए पहले से घोषित राजीव शुक्ला और शक्तिसिंह गोहिल के नामों को लेकर इस्तीफा भी धमकी भी दी है। इस देखते हुए आखिर में कांग्रेस ने भरत सिंह सोलंकी और शक्तिसिंह गोहिल के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।
 

सौराष्ट्र कांग्रेस के एक बड़े नेता असंतुष्ट
उधर कांग्रेस में सौराष्ट्र के एक रसूखदार नेता के अभी भी असंतुष्ट होने की जानकारी है। भाजपा ने उससे सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है। इस संबंध में भाजपा के एक सीनियर नेता का कहना था कि गुजरात कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता हमारे सम्पर्क में हैं, वे कभी भी अपना निर्णय सुना सकते हैँ। अहमद पटेल के खिलाफ नाराजगी के चलते काफी समय से वे पार्टी से असंतुष्ट चल रहे हैं। वे कांग्रेस से कभी भी नाता तोड़ सकते हैं, ऐसे हालात हैं।
 

पूरी कांग्रेस पार्टी विभाजित
भाजपा 6 से 7 विधायकों को टारगेट कर सकती है। ऐसी खबर भास्कर में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार की सुबह से ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष अपने नेताओं की एक-एक करके बैठक की और उनसे उनकी मंशा जानने की कोशिश की। राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के नामों को लेकर ही गुजरात कांग्रेस में धमाका हुआ और पूरी पार्टी दो भागों में विभाजित हो गई।
 

राहुल गांधी-अहमद पटेल गुट आमने-सामने
गुजरात कांग्रेस के राहुल गांधी और अहमद पटेल गुट इस समय आमने-सामने आ गए हैं। गुजरात से भरत सिंह सोलंकी और अर्जुन मोढवाडिया के ही नाम घोषित किए जाएं, इस मांग के साथ विधायक बलदेव जी ठाकोर, ऋत्विक मकवाणा, भरत ठाकोर और अन्य नेताओं ने खुले आम अपनी नाराजगी दर्शायी। इस समय सोलंकी और मोढवाडिया दिल्ली में ही केम्प करके बैठे हुए हैं।
 

भाजपा तीसरा उम्मीदवार खड़ा रखेगी ही
भाजपा के रसूखदार नेता भी बिना किसी संकोच के कह रहे हैं कि गुजरात से राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाली चुनाव में भाजपा के तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारी कर ली गई है। बुधवार की देर शाम ही मुख्यमंत्री निवास पर बैठक आयोजित की गई थी, इसमें किस नेता को मैदान में उतारा जाएगा, इसकी व्यूहरचना की गई थी।