पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

“डॉक्टर, हम विदेश से आए हैं, हमारा मेडिकल चेकअप कर लो”

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसजी में लोग कोरोनावायरस के डर से जांच कराने आ रहे हैं, फाइल तस्वीर - Dainik Bhaskar
एसएसजी में लोग कोरोनावायरस के डर से जांच कराने आ रहे हैं, फाइल तस्वीर
  • विदेश से आए 16 लोगों ने अस्पताल जाकर डॉक्टर से कहा
  • अस्पताल में सभी क्री स्क्रिनिंग हुई

वडोदरा. "डॉक्टर, हम सब फारेन से आए हैं, हमारा मेडिकल चेकअप कर लो, हमें कोरोना का संक्रमण तो नहीं” ऐसा कहते हुए 16 लोगों का एक समूह यहां के एसएसजी हॉस्पिटल पहुंचा। जहां डॉक्टर्स ने सभी की स्क्रिनिंग की। यहां सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
 

कई देशों से आए थे लोग
पिछले 24 घंटे में पेरिस, दुबई, थाईलैंड, बैंकाॅक तथा दक्षिण भारत के राज्यों से आए 16 लोग कोरोनावायरस के डर से यहां के एसएसजी हाॅस्पिटल पहुंचे। यहां आकर उन्होंने डॉक्टर्स से कहा कि वे सभी विदेश से आए हैं। कहीं वे कोरोनावायरस से संक्रमित तो नहीं, इसलिए उन्होंने अपना स्क्रिनिंग कराया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तरह की जागरूकता को देखकर डॉक्टर्स भी आश्वस्त थे।