पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Gujarat
  • Fearing The Teacher's Torture, The Girl Arrived In Pune, Went Out Of The House And Went Straight To The Station And Sat In The Train

टीचर के टाॅर्चर से परेशान छात्रा पुणे पहुंची, 17 घंटे बाद परिजन को जानकारी मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • छात्रा घर से सीधे स्टेशन पहुंची, वहां से ट्रेन में बैठी
  • बेटी को लेने के लिए माता-पिता पुणे रवाना हो गए

भरुच. यहां के पश्चिमी इलाके की कांवेंट स्कूल की कक्षा 6 की 11 वर्षीय छात्रा टीचर की मानसिक यातना से तंग आकर स्कूल जाने के लिए घर से निकलने के बाद लापता हो गई। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब पता चला कि वह स्टेशन की तरफ गई है।

17 घंटे बाद पुणे में मिली
पुलिस की जांच में 17 घंटे बाद छात्रा का पता चला कि वह पुणे में है। इधर माता-पिता ने राहत की सांस ली। दोनों बेटी को लेने के लिए पुणे रवाना हो गए हैं। बेटी ने अपने माता-पिता को पहले भी कहा था कि क्लास की टीचर उसे बार-बार टोकते रहती है। जिससे वह तंग आ गई है। परंतु माता-पिता ने बेटी की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया था।

शाला संचालकों से बात नहीं हो पाई
छात्रा के लापता होने पर जब शाला संचालकों से बात करने की कोशिश की गई, तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। उधर छात्रा के माता-पिता ने बताया कि बेटी ने कई बार क्लास की टीचर द्वारा मानसिक प्रताड़ना देने की शिकायत की थी, प्रर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया था।