पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुलमोहर मॉल में आग, 500 लोगों को बाहर निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलमोहर मॉल की फाइल तस्वीर - Dainik Bhaskar
गुलमोहर मॉल की फाइल तस्वीर
  • तीसरे माले पर फास्ट फूड किचन में लगी थी आग
  • आधे घंटे में ही काबू पा लिया गया, आर्टिफिशियल सजावट से खतरा था

अहमदाबाद. सेटेलाइट के गुलमोहर मॉल के तीसरे माले पर स्थित फास्ट फूड सेंटर के किचन में गैस की पाइप लाइन में शुक्रवार की शाम को आग लगने से भारी अफरा-तफरी मच गई। उस समय मॉल में करीब 500 लोग थे, तुरंत ही सभी को बाहर निकालकर मॉल को खाली कराया गया।

आधे घंटे में आग पर काबू पाया
आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। फायर ऑफिसर ने कहा कि यदि आग पर काबू नहीं पाया गया होता, तो मॉल में उपयोग की गई आर्टिफिशियल सजावट के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस पर मॉल के प्रवक्ता ने उनकी सलाह मानते हुए कहा कि अब सभी आर्टिफिशियल सजावट को दूर किया जाएगा।