पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऊना में शराबियों का पीछा करते हुए जीआरडी का जवान बैल से टकराया, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरडी के जवान कमलेश वाढ़ेर - Dainik Bhaskar
जीआरडी के जवान कमलेश वाढ़ेर
  • अचानक सामने बैल आ गया, जिसे बुलेट टकरा गई
  • गुलाटी खाते हुए जवान सड़क पर गिर पड़ा

ऊना. यहां के देलवाड़ा में बैल के साथ बुलेट की टक्कर हो गई। इससे जीआरडी के जवान कमलेश वाढ़ेर गुलाटी खाते हुए सड़क पर गिरे। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उधर बुलेट जिस बैल से टकराई, उस बैल की भी मौत हो गई।

शराबियों की गाड़ी का पीछा कर रहे थे
जीआरडी के जवान कमलेश वाढ़ेर शराबियों की गाड़ी का पीछा कर रहे थे, तभी अचानक उनकी बुलेट के सामने बैले आ गया। बुलेट की स्पीड काफी तेज थी, इससे वे बैल से टकराकर गुलाटी खाते हुए सड़क के एक ओर गिर पड़े। इस दुर्घटना में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर बैल की भी मौत हो गई। कमलेश की बाइक जलकर खाक हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।