पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वडोदरा में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया, रेन डांस और डीजे के बीच युवा थिरके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया - Dainik Bhaskar
होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
  • सोसायटियों से लेकर पार्टी प्लास्ट में रही हलचल
  • पुलिस बल की तैनाती-चुस्ती के कारण माहौल में शांति

वडोदरा. विश्व में कोराेनावायरस की दहशत के बाद भी शहर में होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की कई सोसायटियों एवं पार्टी प्लॉट में युवाओं की भीड़ जमी रही। जहां रेन डांस के अलावा डीजे के धुनों में युवा थिरके।
 

सोसायटियों में बच्चों-बुजुर्गों ने मनाई होली
होली पर सुबह से ही सोसायटियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने रंग-बिरंगे कलर्स के साथ होली खेलना शुरू किया। जैसे-जैसे समय गुजरने लगा, वैसे-वैसे इनमें उत्साह बढ़ता गया। लोग एक सोसायटी से दूसरी सोसायटियों में जाकर एक-दूसरे को रंग लगाने लगे।
 

महिसागर और नर्मदा नदी में होली का आयोजन
दोपहर तक होली खेलने के बाद अपने रंग निकालने के लिए शहर के करीब सिंघरोट, फाजलपुर, सावली तहसील के लांछनपुर में महिसागर नदी, तो कई लोग नारेश्वर, चांदोद, करनाली में नर्मदा नदी में नहाने चले गए। किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसलिए नर्मदा नदी के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
 

रात को भोजन का कार्यक्रम रखा गया
होली मनाने के बाद रात में कई मोहल्लों में खिचड़ी-कढ़ी समेत कई व्यंजनों के साथ भोजन की व्यवस्था की गई। दूसरी ओर शहर के अनेक मार्गों पर खाने-पीने के ठेलेे, रेस्टारेंट्स और होटलों में काफी भीड़ देखी गई। बाजार बंद थे, इसलिए हुरियारे कई स्थानों पर मस्ती करते दिखाई दिए। पुलिस बल की तैनाती और चुस्ती के चलते दिन पर शांति का माहौल रहा।