पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
राजकोट. शहर के मोरबी रोड पर राजमोती सोसायटी में रहने वाले अशोक भाई पांभर और उनकी पत्नी प्रभा बेन ने जहरीली दवा पीकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पति का शव बाथरूम में
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो अशोक भाई का शव बाथरूम में और प्रभाबेन का शव बाहर पड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग जमा हो गए।



Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.