पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

“मैं कांग्रेस में था, मैंने काफी पीड़ा सहन की है, कांग्रेसी विधायकों से मिलकर उन्हें समझाऊंगा”

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीडिया से बात करते हुए नरहरि अमीन - Dainik Bhaskar
मीडिया से बात करते हुए नरहरि अमीन
  • भाजपा उम्मीदवार के रूप में फार्म भरने वाले पूर्व कांग्रेसी नरहरि अमीन ने कहा
  • मुझे विश्वास है कि जीत मेरी ही होगी

अहमदाबाद. राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में फार्म भरने वाले नरहरि अमीन एक समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। शुक्रवार को उन्होंने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र भरा।

कांग्रेसी विधायकों को समझाऊंगा
फार्म भरने के बाद नरहरि अमीन ने कहा कि एक समय मैं कांग्रेस में था, वहां मैंने काफी कुछ सहन किया। राज्यसभा के लिए कम होने वाले वोटों के लिए मैं कांग्रेस के विधायकों से मिलूंगा। उन्हें समझाऊंगा। यह मेरी जवाबदारी है कि उन्हें समझाकर मैं अपनी जीत पक्की करूं। मुझे विश्वास है कि मेरी जीत होगी। सबसे पहले मैं कांग्रेस के विधायकों से ही मिलूंगा।