पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 मई से इंडिगो शुरू करेगी सूरत-भोपाल के बीच सीधी उड़ान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडिगो की फ्लाइट - Dainik Bhaskar
इंडिगो की फ्लाइट
  • किराया होगा 2999 रुपए
  • एक घंटे में यात्रा होगी पूरी
  • ट्रेन में 15 घंटे लगते हैं

सूरत. सूरत से भोपाल की यात्रा अब एक घंटे में पूरी हो सकती है। विमानन कंपनी इंडिगो 15 मई से सूरत से भोपाल की सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। अभी यहां से भोपाल के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। इस फ्लाइट के शुरू होने से सूरत से भोपाल जाने के लिए यात्रियों को सीधा हवाई मार्ग मिलेगी। 

इंडिगो की फ्लाइट 15 मई से
स्पाइस जेट की सूरत-भोपाल फ्लाइट बंद होने के बाद यह सीधी उड़ान यात्रियों के लिए काफी राहत लेकर आएगी। इंडिगो की यह फ्लाइट 15 मई से रोजाना भोपाल से सुबह 7.55 बजे टेक ऑफ करके सूरत सुबह 9.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में सूरत से सुबह 9.50 बजे रवाना होकर भोपाल सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी।

सूरत से भोपाल का किराया 2999 रुपए
सूरत से भोपाल का किराया 2999 रुपए होगा। मौजूदा समय मे स्पाइस जेट की उदयपुर फ्लाइट वाया भोपाल को कनेक्ट कर रही है, लेकिन यह सीधी उड़ान नहीं है और इसका किराया 2800 रुपए है। इसे सूरत से भोपला पहुंचने में तीन घंटे लगते हैं।

अभी भोपाल के लिए चार ट्रेनें
सूरत से भोपाल के लिए चार ट्रेनें हैं। बांद्रा-जबलपुर सुपरफास्ट, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस, वलसाड-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और उद्योगकर्मी एक्सप्रेस से यात्री भोपाल जाते हैं। ये ट्रेन भोपाल पहुंचने में लगभग 15 घंटे का समय लेती हैं। सेकंड एसी का किराया 1400 से 1900 रुपए है।