पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान के फार्म हाउस में पल रहे हैं कंगारू; मुकेश अंबानी के बेटे को भी एक कंगारू का बच्चा भेंट में दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलीप भाई तंती के फार्म हाउस में कंगारू। - Dainik Bhaskar
दिलीप भाई तंती के फार्म हाउस में कंगारू।
  • पेशे से किसान दिलीप भाई 6 साल पहले चेन्नई से लाए थे एक जोड़ी कंगारू

राजकोट. राजकोट के दिलीप भाई तंती अपने फार्म हाउस में कंगारू को पाल रहे हैं। वह पेशे से किसान हैं। दिलीप बताते हैं कि 6 साल पहले उन्हें चेन्नई के एक दोस्त ने कंगारूओं की एक जोड़ी दी थी। इन जोड़ी ने 9 बच्चों को जन्म दिया। इसमें से एक बच्चे को उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को भेंट स्वरूप दिया है। बहरहाल, उनके पास दो ही मादा कंगारू बचे हैं। कुछ समय पहले नर कंगारू की मौत हो गई। कंगारूओं की वंश वृद्धि के लिए दिलीप भाई बहुत ही जल्द एक नर कंगारू लाएंगे।