पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलएलबी डिग्रीधारक बोगस डॉक्टर की धरपकड़, दवाखाना सील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. राजेंद्र पटेल का क्लिनिक - Dainik Bhaskar
डॉ. राजेंद्र पटेल का क्लिनिक
  • दरियापुर में चल रहे दवाखाने पर छापा
  • जिसका क्लिनिक, वे अमेरिका चले गए

अहमदाबाद. म्युनिसिपल के स्वास्थ्य विभाग ने दरियापुर में एक दवाखाने पर छापा मारकर बोगस डॉक्टर की धरपकड़ की है। जनक मोदी नामक उस कथित डॉक्टर के पास एलएलबी की डिग्री थी, इसके बाद भी वह डॉक्टर की प्रेक्टिस करता था। बहरहाल उसका दवाखाना सील कर दिया गया है।

क्लिनिक शुरू करने वाले डॉक्टर अमेरिका चले गए
दरियापुर वाडीगाम में डॉ. राजेंद्र पटेल का क्लिनिक है। कुछ साल पहले वे अमेरिका चले गए। उसके बाद उनके इस दवाखाने को डॉ. प्रकाश डी.दोषी चलाते रहे। डॉ. प्रकाश केवल दो दिन ही इस क्लिनिक में आते थे, बाकी दिनों में जनक मोदी ही मरीजों का इलाज करता था। उसके पास एलएलबी की डिग्री है। डॉक्टरी प्रेक्टिस करने के लिए उसने कोई डिग्री नहीं ली है।

सूचना मिलते ही छापा मारा
जनक मोदी के बारे में जब सूचना म्युनिसिपल के स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मेहुल आचार्य को मिली, तो उन्होंने बुधवार को क्लिनिक में छापा मारा। वहां जनक मोदी मरीजों का इलाज करता हुआ पाया गया। बहरहाल जनक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जांच जारी है।