पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हालोल-पावागढ़ रोड पर कबाड़ के 3 गोदामों में भीषण आग, 8 दमकल घटनास्थल पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबाड़ के गोेदाम में लगी आग - Dainik Bhaskar
कबाड़ के गोेदाम में लगी आग
  • आग के कारणों का पता नहीं चल्र पाया है आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हुए

हालोल. हालोल पावागढ बायपास रोड पर कबाड़ के 3 गोदामों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इन गोदामों में प्लास्टिक का कचरा होने से आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया। दमकल के 8 वाहन घटनास्थल पर पहुंचे, टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

8 कंपनियों के फायर ब्रिगेड
आग भीषण होने के कारण 8 कंपनियों के फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पुलिस के उच्च अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।