पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अहमदाबाद. शहर के कुबेर नगर के छारानगर में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद उस क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों में अराजकता फैल गई। हालात को देखते हुए छारानगर में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग आरोपी की धरपकड़ कर ली है। सुसाइड करने वाली पीड़िता कक्षा बारहवीं में पढ़ती थी। उसके साथ पढ़ाई करने वाले कुबेरनगर के एक छात्र ने उसके साथ ज्यादती की थी। इसके बाद उन निजी पलो का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता को अपना जीवन नर्क लगने लगा था, इसी आवेश में उसने फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.