पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
सूरत. अडाजण में बहू ने सास की अर्थी को कांधा दिया। गंगेश्वर महादेव मंदिर के पीछे शिवाजी कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित अर्चन अपार्टमेंट में रहने वाली मीनाक्षी बेन बलवंत भाई मिस्त्री फाइनेंशियल एडवाइडर हैं। उनके पति डॉ. बलवंतभाई की 100 वर्षीय मां धनकुंवर बेन का देहांत 6 मार्च को हो गया। मीनाक्षी ने कहा कि उनकी सास उनके बहुत करीब थीं। देवर अश्विन के साथ उन्होंने भी कंधा दिया।
दिखावा नहीं करने को कहा था
सास की इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद होने वाले क्रिया-कर्म पर फिजूल खर्ची न हो। उस पैसे से जरूरतमंद की मदद की जाए। उन्होंने जो चीज मांगी उन्हें दी गईं। उन्होंने पहले ही कह रखा था कि अंतिम विदाई उनकी पसंद की साड़ी में की जाए। उनकी इच्छा के मुताबिक अंतिम संस्कार के बाद किसी प्रकार की धार्मिक विधि न की जाए। बहू ने बताया कि 2004 में हमारे ससुर की मौत हुई थी, उस समय भी कोई विधि नहीं की गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.