पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
सूरत. करंज के विधायक प्रवीण घोघारी की पुत्रवधू ने हीरे के कारखाने में सिक्याेरिटी गार्ड को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन से टक्कर लगने का केस दर्ज कर लिया।
घटना दोपहर एक बजे की है। विधायक प्रवीण घोघाणी की पुत्रवधू एमएलए के स्टीकर की वाली गाड़ी लेकर लंबे हनुमान रोड पर स्थित घर से लेकर जा रही थी। पोद्दार आर्केड के पास बजरंग डायमंड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड कृष्णा सिंह रोड क्रॉस कर रहा था, तभी विधायक की पुत्रवधू ने उसे टक्कर मार दी।
वॉचमैन अस्पताल में भर्ती
हादसे में कृष्णा सिंह के सिर और पीठ में गहरी चोटें आईं। प्रवीण घोघारी के बेटे ने कृष्णा सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। विधायक प्रवीण घोघारी गांधीनगर में हैं और उनकी एमएलए स्टीकर वाली गाड़ी उनके घर पर है, जिसे पुत्रवधू चला रही थी। चौंकाने वाली बात तो यह है कि हादसे के बाद एमएलसी बुक में अज्ञात वाहन से टक्कर लगने का मामला दर्ज कराया गया है। गाड़ी नंबर समेत पूरी जानकारी होने के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। घायल गार्ड का अस्पताल में इलाज चल रहा है।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.