पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पडधरी हाइवे पर स्टंट करते दो बाइकर्स की दुर्घटना में मौत, वीडियो वायरल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • बाइक पर स्टंट करते युवा एक-दूसरे से टकराए
  • उसके बाद हुई मौत
  • वीडियो की पुलिस कर रही है जांच

राजकोट. राजकोट-पड़धरी हाइवे पर रात को स्टंट करते हुए बाइकर्स का वीडियो वायरल हुआ है। बाइकर्स बाइक को सोते-सोते चला रहे हैँ। इस दौरान दो बाइकर्स आपस में टकराए, उसके बाद दोनों की मौत हो गई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस संबंध में पुलिस पूरी तरह से अनजान है। उसने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो दो दिन पहले का होने का अनुमान
जामनगर रोड के नाम से वायरल हुआ वीडियो करीब दो दिन पहले का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कार में बैठकर वीडियो बनाया गया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बाइकर्स सोते-सोते बाइक चला रहे हैं। इस दौरान दो बाइकर्स आपस में टकराए। जिससे दो बाइकर्स की मौत हो गई। इससे अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस को अभी इस वीडियो के बारे में कुछ भी नहीं पता, वह वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।