पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
राजकोट. गोंडल शहर में काफी समय से गैरकानूनी गतिविधियां चल रही हैं। किसी जागरूक नागरिक ने इस दिशा में पुलिस का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक बैनर ही लगा दिया है, जिसमें बताया गया है कि कहां शराब मिलती है और कहां जुआं खेला जाता है। यह बैनर पुलिस की आंखें खोलने के लिए लगाया गया है। इस बैनर के लगने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प है।
19 स्थानों के पते लिखे गए
राजकोट से 40 कि.मी. दूर स्थित गोंडल में पुलिस की आंखें खोलने के लिए इस बैनर को किसी जागरूक नागरिक ने लगाया है। यह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस ने किस तरह से अपराधों की ओर से अपनी आंखें ही बंद कर ली है। इस तरह के बैनर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए हैं। इन बैनर्स में उन स्थानों का पता लिखा गया है, जहां शराब बिकती है और जुआं खेला जाता है। यही नहीं, इस काम में लिप्त व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। ये बेनर्स शहर में चर्चा का विषय हैं।
जवाबदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी-एसपी
इस पूरे मामले पर राजकोट के एसपी बलराम मीणा ने बताया कि साेशल मीडिया में जो बैनर्स वायरल हुए हैं, मैंने उसे देखा है। बैनर्स में जिन नामों और पतों का उल्लेख किया गया है, उसमें कितनी सत्यता है, इसकी जांच की जाएगी, फिर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन स्थानों पर कुछ भी गलत नहीं हो रहा है-सिटी पुलिस
गोंडल शहर के पुलिस इंस्पेक्टर के एन रामानुज ने बताया कि किसी जागरूक नागरिक द्वारा यदा-कदा पुलिस थाने में आवेदन किया जाता है। पुलिस ने उन स्थानों पर कई बार जांच की है। परंतु किसी भी स्थान पर कुछ भी गलत होना नहीं पाया गया। अब फिर से बैनर्स लगाए गए हैं, तो उन स्थानों की जांच की जाएगी।





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.