पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अंग्रेजी में एक कहावत है, 'एन एपल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' यानी अगर रोज एक सेब खाते हैं तो डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वैज्ञानिकों ने हालिया रिसर्च में सेब खाने का एक और फायदा बताया है।
रिसर्च के मुताबिक, सेब में दो ऐसे तत्व भी पाए गए हैं जो याद्दाश्त को घटने से रोकते हैं। ये तत्व अल्जाइमर्स और डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा घटाते हैं। यह दावा जर्मनी के जर्मन सेंटर फॉर न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के वैज्ञानिकों ने किया है।
सेब को छिलके साथ खाना फायदेमंद, जूस असरदार नहीं
वैज्ञानिकों के मुताबिक, क्वरसेटिन सेब के छिलके में पाया जाता है और डाइहाड्रॉक्सीबेजोइक एसिड इसके गूदे में मिलता है। इसलिए इसे छिलके साथ खाना फायदेमंद है। एपल का जूस पीने पर इसका ये फायदा नहीं मिलता।
3 पॉइंट से समझें, सेब दिमाग के लिए कैसे है फायदेमंद
सेब खाने के पांच फायदे जो रिसर्च में भी साबित हुए
1. दिल के लिए फायदेमंद
सेब से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। यह दावा 20 हजार से अधिक लोगों पर हुई एक रिसर्च में किया गया है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, सेब में फायबर और पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों को खतरा घटाता है। सेब आपकी कमर का आकार घटाता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हृदय रोग होने की आशंका कम हो जाती है।
2. कैंसर का खतरा घटाता है
एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉइड्स जैसे तत्वों के कारण सेब में ऐसे कई गुण होते हैं, जो कैंसर को पनपने से रोकते हैं। 41 से ज्यादा रिसर्च के एक रिव्यू के मुताबिक, रेग्युलर सेब खाने से लंग कैंसर का खतरा भी कम होता है। अधिक मात्रा में सब्जियां और फल खाने से कई तरह के कैंसर- जैसे स्टमक, कोलोन कैंसर से सुरक्षित रहते हैं।
3. वजन घटाना है तो सेब खाएं
वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है, यह ऐसी बीमारियों को रोक सकता है जो आगे चलकर मोटापा बढ़ाती हैं। रोजाना सेब खाते हैं तो आंतों में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं। यह पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं और सूजन को रोकते हैं। इंसान को पेट भरा हुआ महसूस होता है, इसलिए मोटापा कंट्रोल हो जाता है।
4. फेफड़ों को स्वस्थ रखता है
ब्रिटेन में हुई रिसर्च कहती है सेब आपके फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है। ऐसे लोग जो हफ्ते में पांच सेब खाते हैं उनके फेफड़े बेहतर काम करते हैं। नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटाता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व हैं जो कई तरह से शरीर को हेल्दी रखते हैं।
5. ब्रेन पावर बढ़ती है
एक रिसर्च कहती है, सेब आपकी ब्रेन पावर भी बढ़ाती है। इसके बारे में एक अफवाह भी है कि जितना कैफीन एक कप कॉफी में होता है, उससे ज्यादा एक सेब में होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें प्राकृतिक शुगर होती है जो आपको एनर्जी देती है। अगली बार दोपहर में कॉफी पीने का मन करे तो इसकी जगह एक सेब खाएं। यह ज्यादा फायदेमंद है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.