दूसरों की मदद करने से आपका भी भला होता है। भलाई का असर सेहत और खुशी पर पड़ता है। हाल ही में प्रकाशित एक रिसर्च में सामने आया कि बदले की चाहत किए बगैर परोपकारी काम करने से दिमाग शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज करता है। इससे व्यक्ति को खुशी का एहसास होता है।
दूसरों पर खर्च करते हैं तो बीपी कम होता है
स्टडी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के दो समूह बनाए गए। एक समूह को लगभग 3 हजार रुपए खुद पर खर्च करने के लिए कहा गया। वहीं, दूसरे समूह को दूसरों की भलाई के लिए खर्च करने के लिए कहा गया। 6 हफ्ते बाद सामने आया कि दूसरों पर खर्च करने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर कम हो गया था और सेहत भी बेहतर थी।
इंग्लैंड में एक दूसरे शोध में 3 समूह बनाए गए। एक को हर रोज किसी की मदद करने को कहा गया। दूसरे को रोज एक नया काम और तीसरे को कुछ नहीं करने के लिए कहा गया। जिन लोगों ने दूसरों की मदद की और नए काम किए, उनकी खुशी बढ़ोतरी हुई। जिन लोगों ने अनाथ बच्चों की मदद के लिए दान दिया। उन्हें बिजली का झटके भी कम महसूस हुए।
छोटी मदद करने से मिलती है बड़ी खुशी
छोटी मदद करने पर भी बड़ी खुशियां मिलती हैं। डिलीवर करने आए व्यक्ति को पानी के लिए पूछना। कठिन समय से गुजर रहे दोस्त या परिवार के मन की बात सुनना और मदद करना। रात होने पर दोस्त को घर छोड़ने से भी खुशी मिलती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.