पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लाइफस्टाइल डेस्क. लाल रंग प्रेम का प्रतीक है, लेकिन यही लाल रंग जब ट्रैफिक सिग्नल पर होता है तो खतरे का संकेत माना जाता है। यह रंग ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, इसलिए बेडरूम में आमतौर पर लाल रंग का इस्तेमाल करने से बचते हैं। हालांकि जब कार्यक्षेत्र की बात आती है, तो ऑफिस आदि में लाल रंग का इस्तेमाल प्रदर्शन को सुधारता है। लेकिन बात जब पेट पूजा की हो तो यही रंग भूख बढ़ा देता है। रंगों की दुनिया बहुत अलग और विस्तृत है। समय, परिस्थिति और भौगोलिक परिवेश के हिसाब से भी रंगों के प्रति हमारा दिमाग प्रतिक्रिया देता है। रंग हमारे तंत्रिका तंत्र पर गहरा असर डालते हैं। कुछ रंग रक्त संचार बढ़ा देते हैं, तो किन्हीं रंगों से हमें सुकून मिलता है। ये हमारा मूड और हमारा निर्णय तक बदल देते हैं। कुछ रंगों का संबंध हमारे ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज़्म और आंखों से भी है।
रंग किसी के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। लेखक वुल्फिंग वॉन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सिर्फ काले वस्त्रों में रहना और काले कपड़ों में ही बाहर जाना पसंद करता है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति खुद को सुरक्षित रखना चाहता है और अपने बारे में कुछ बताना नहीं चाहता। रंग हमारे स्वास्थ्य, स्वभाव और मनोविज्ञान के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। बाजार इस मनोविज्ञान को समझता है और उस हिसाब से चीजे तय करता है। होली के उपलक्ष्य पर साइकोलॉजिस्ट एवं साइकोथैरेपिस्ट, डॉ. अनामिका पापडीवाल से जानें रंगों का मनोविज्ञान।
रंग और ब्रांड्स का नाता
गुलाबी : रोमांस और सहृदयता के लिए इस्तेमाल
नीला : शांति, गहराई और विश्वास की निशानी
नारंगी : आनंद, स्वास्थ्य और प्रणय तथा प्रसन्नता का प्रतीक
पीला : ऊर्जा, प्रसन्नता और सकारात्मकता से जुड़ा
लाल : प्रेम, उत्साह, उत्तेजना, जल्दबाज़ी और भूख का प्रतीक
हरा : नैसर्गिकता, सुकून और ताज़गी का प्रतीक
व्यक्तित्व से भी जुड़ा होता है आपका पसंदीदा रंग
| रंग | नकारात्मक पहलू | व्यक्तित्व |
| लाल | गुस्सैल | साहसी, शक्तिशाली, ऊर्जा-उत्साह से लबरेज़ |
| नारंगी | जल्दी हथियार डालने वाले, अपरिपक्व | आरामपसंद, फूडी, उत्साही, जज़्बे से भरे हुए |
| ग्रे | ऊर्जा व आत्मविश्वास का अभाव | मनोवैज्ञानिक रूप से उदासीन |
| नीला | भावनाओं व दोस्ताना रवैये का अभाव | इंटेलिजेंट, संवाद में निपुण, विश्वास से भरे हुए |
| बैंगनी | अंतर्मुखी, हीनभावना से भरे | आस्थावान, सत्यवादी, जागरूक, दूरदृष्टि |
| सफेद | रूखा स्वभाव, दोस्ती में अविश्वास | सफ़ाई पसंद, सादगी पसंद, स्पष्टवादी, सुलझे हुए |
| पीला | भावनात्मक रूप से अस्थिर | सकारात्मक, आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी, रचनात्मक |
| गुलाबी | तनाव में रहने वाले | शांत हृदय, प्रेम पसंद |
| काला | दुखी रहने वाले, देर से फैसले लेने वाले | सुरक्षित और प्लानिंग से काम करने वाले |
| हरा | नीरस, लेट-लतीफ़, कमज़ोर | शांति-सुकून प्रेमी, आपाधापी से दूर रहने वाले |
| ब्राउन | हास्य की कमी, उदास | गंभीर, विश्वसनीय, मददगार |
रंगों का मनोविज्ञान
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.