ब्रिटेन की दो महिलाओं ने मिलकर 263 दिन, 8 घंटे और 7 मिनट में 29 हजार किलोमीटर की यात्रा करके गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। ये यात्रा साइकिल से पूरी है। अपनी यात्रा के दौरान इन्होंने 25 देशों को पार किया है। कैट डिक्सॉन और रेज मार्सडेन ने अपना सफर इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से 29 जून 2019 को शुरू किया था। जो 18 मार्च 2020 को लंदन में खत्म हुआ।
एक दिन में 125 से 160 किमी का सफर तय किया
कैट डिक्सन (54) और रेज मार्सडेन (55) ने एक दिन में 125 से 160 किलोमीटर का सफर तय किया। दोनों महिलाओं ने अपनी इस पहल से चैरिटी के लिए 37 लाख रुपए जुटाए हैं। गिनीज रिकॉर्ड के मुताबिक, यह नया रिकॉर्ड है जो हमारे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे का हिस्सा भी है। यह खास दिवस 18 नवम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन की थीम है 'डिस्कवर योर वर्ल्ड'।
281 दिन में इस यात्रा को पूरी करने वाले लॉयड और लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा
कैट और रेज ने ऐसी ही यात्रा को 281 दिन में पूरी करने वाले रिकॉर्ड होल्डर को पीछे छोड़ दिया है। दोनों महिलाओं ने पुरुष और महिला दोनों की कैटेगरी में सबको पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रिटेन के ही लॉयड एडवर्ड कोलियर और लुइस पॉल ने बनाया था।
इन 25 देशों से होकर गुजरीं कैट और रेज
दोनों महिलाओं ने अपना सफर इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से शुरू किया था। अपने सफर के दौरन वे फ्रांस, मोनेको, इकटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बॉस्निया, ग्रीस, तुर्की, जॉर्जिया, म्यामार, थाइलैंड, भारत, सिंगापुर, ऑस्टेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, मेक्सिको, मोरक्को और स्पेन समेत 25 देशों से गुजरीं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.