महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप
दो दिन पहले ही पति अनिल ने कहा था इसको ले जाओ भास्कर न्यूज | हिसार पाबड़ा गांव में 20 वर्षीय पूजा की संदिग्ध...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 04:10 AM IST
दो दिन पहले ही पति अनिल ने कहा था इसको ले जाओ
भास्कर न्यूज | हिसार
पाबड़ा गांव में 20 वर्षीय पूजा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को बलवंत ने बताया कि पूजा उसकी बहन थी। वह लाडवा गांव के रहने वाले हैं। पांच मार्च को पाबड़ा वासी अनिल के साथ उसकी शादी हुई थी। तभी से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।
कई बार वह फोन पर अपनी पीड़ा बता चुकी थी। आरोप है कि दो दिन पहले ही पति अनिल ने लाडवा गांव आकर ससुरालियों से कहा कि अपनी बेटी को लेकर चले जाओ। अब वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। ऐसे में शनिवार को रिश्तेदार पूजा को लेने के लिए उसके ससुराल में गए थे। जब उसे अपने साथ गाड़ी में लेकर चले तो तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगी।
ऐसे में किसी मेडिकल स्टोर से उल्टी रोकने की दवा लेकर खिला दी। कुछ देर बाद वह बेसुध हो गई। उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि वह मर चुकी है। किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने का अंदेशा है। बलवंत का कहना है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया था, जिसके कारण पूजा को अपनी जान गंवानी पड़ी। परिवार के साथ बैठकर बात करके पुलिस को बयान देकर कार्रवाई करवाएंगे।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.भास्कर न्यूज | हिसार
पाबड़ा गांव में 20 वर्षीय पूजा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को बलवंत ने बताया कि पूजा उसकी बहन थी। वह लाडवा गांव के रहने वाले हैं। पांच मार्च को पाबड़ा वासी अनिल के साथ उसकी शादी हुई थी। तभी से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।
कई बार वह फोन पर अपनी पीड़ा बता चुकी थी। आरोप है कि दो दिन पहले ही पति अनिल ने लाडवा गांव आकर ससुरालियों से कहा कि अपनी बेटी को लेकर चले जाओ। अब वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। ऐसे में शनिवार को रिश्तेदार पूजा को लेने के लिए उसके ससुराल में गए थे। जब उसे अपने साथ गाड़ी में लेकर चले तो तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगी।
ऐसे में किसी मेडिकल स्टोर से उल्टी रोकने की दवा लेकर खिला दी। कुछ देर बाद वह बेसुध हो गई। उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि वह मर चुकी है। किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने का अंदेशा है। बलवंत का कहना है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया था, जिसके कारण पूजा को अपनी जान गंवानी पड़ी। परिवार के साथ बैठकर बात करके पुलिस को बयान देकर कार्रवाई करवाएंगे।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Haryana News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)