- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News City Gets Multi Layer Parking Project Gets Approval Corporation Will Soon Introduce Tender
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर को मिलेगी मल्टी लेयर पार्किंग, प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति, निगम जल्द लगाएगा टेंडर
शहर में अब पार्किंग की समस्या का समाधान हो जाएगा। सरकार ने पुराने नगर निगम कार्यालय की जगह मल्टी लेयर पार्किंग बनाने के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है। नगर निगम की ओर से पार्किंग बनाने के लिए टेंडर किए जाएंगे, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की ओर से पश्चिमी यमुना नहर किनारे बनाए जाने वाले पिकनिक स्पॉट के भी टेंडर ओपन हो गए हैं। अब निगम निगोसिएशन के जरिए कांट्रेक्टर के साथ रेट फाइनल करेगा। रेट फाइनल होते ही वर्कऑर्डर किए जाएंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शहरवासियों के लिए यह दोनों प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण हैं, जिन पर कार्य होने से बड़ी सुविधाएं हासिल होंगी।
तीन बेसमेंट पर रहेगी पार्किंग : नगर निगम की ओर से बनाई जाने वाली यह पार्किंग तीन बेसमेंट पर स्थित होगी। इस पार्किंग में वाहनों के आने-जाने के लिए रैंप बनाया जाएगा। शहर के बीच में बनाई जाने वाली इस पार्किंग अत्याधुनिक डिजाइन में होगी। इसमें करीब 200 वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।